मेरठ: कूट रचित दस्तावेजों के जरिए करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, डीआईजी से न्याय की गुहार
मेरठ। जनपद के थाना भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में बेशकीमती जमीन को जालसाजी और कूट रचित दस्तावेजों के जरिए अपने नाम कराने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने मेरठ जोन के डीआईजी को प्रार्थना पत्र सौंपकर दबंग भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता नादिर अब्बास पुत्र कमर अब्बास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई रजा अब्बास और माता निशार जेहरा ने साल 2003 में खसरा संख्या-894 मिनजुमला स्थित 508.37 वर्ग मीटर (608 वर्गगज) भूमि खुर्शीद और नवेद रजा से क्रय की थी। यह भूमि मुख्य सड़क किला रोड पर स्थित है और इसका नियमानुसार बैनामा कराया गया था।
पीड़ित का आरोप है कि उक्त बैनामे के गवाह रहे मौ. शाकिर ने अपने अन्य साथियों शानै अब्बास, मौ. दिलशाद और असद रजा के साथ मिलकर एक गहरी साजिश रची। आरोप है कि इन लोगों ने जमीन की चौहद्दी (दिशाओं) में हेरफेर कर कूट रचित दस्तावेज तैयार किए और 3 दिसंबर 2025 को गुपचुप तरीके से अपने पक्ष में एक नया बैनामा करा लिया।
ये भी पढ़ें होली से पहले शाहजहांपुर में अनोखी तैयारी! “लाट साहब” जुलूस के रास्ते पर स्थित ढकी गई धार्मिक स्थलप्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं और उनके खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के कई मुकदमे विभिन्न कार्यालयों में लंबित हैं। दबंगई के चलते स्थानीय लोग इनके विरुद्ध बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने डीआईजी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां