मेरठ: रालोद ने 2027 चुनाव की तैयारी में युवा टीम की नई कार्यकारिणी घोषित की
मेरठ। रालोद ने 2027 के चुनाव की तैयारी शुरू करते हुए युवा रालोद की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। रालोद को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए युवा रालोद के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु ललसाना ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। सभी पदाधिकारियों को एक माह के भीतर बूथ स्तर तक संगठन को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। गठित नई कार्यकारिणी को 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा गया है।
अभिमन्यु ने कहा कि युवा रालोद की जिला कार्यकारिणी में सभी धर्म, जाति को प्रतिनिधित्व दिया गया है। जिससे कि संगठन में व्यापक सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित रहे। टीम में 40 सदस्य शामिल किए हैं। जो जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले ही मेरठ में एक कपड़ा कारोबारी के परिवार के छह सदस्यों की मौत पर दुख व्यक्त किया।
कार्यकारिणी के पदाधिकारी
ये भी पढ़ें फैमिली आईडी एवं अन्य योजनाओं में लापरवाही पर हस्तिनापुर व परीक्षितगढ़ बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि विक्रांत, रामबीर सिंह, नादिर गौड, सुभम फौजी, मयंक चौधरी और अनिल कुमार उपाध्यक्ष, अर्जुन, सद्दाम, राहुल प्रजापति, विक्की बाल्मीकि, नईम खान, रिहान खान त्यागी, राकेश त्यागी, हर्षित मावी, सोनू भड़ाना, विवेक खरे, विनीत सहरावत, विक्रांत चौहान और विशेष चौधी को महासचिव, गोलू कुमार, गुड्डू, अनुज, विपिन, तसव्वर अली, प्रशांत, मनोज, सोनू, जगत सिंह, नसीम, जमीर, रुद्राक्ष, आत्मज कुमार, अनुज सिंह, कर्ण सिंह और कनिष्क डागर को जिला सचिव बनाया। इसके अलावा किठौर विधान सभा अध्यक्ष मोनी, हस्तिनापुर अध्यक्ष शकील, और सरधना विधान सभा अध्यक्ष वंश सिवाच बनाया गया। नगर पंचायत स्तर पर इकराम को किठौर और रुस्तम अली को हर्रा का नगर अध्यक्ष बनाया गया।
आपका विश्वास, हमारी ताकत! 🙏
फेसबुक पर 53 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 26 मिलियन व्यूज के बाद, अब रॉयल बुलेटिन आ गया है आपके व्हाट्सएप पर। बिना किसी शोर-शराबे के, केवल महत्वपूर्ण और सच्ची खबरें सीधे आपके फोन पर।
हमसे अभी जुड़ें:
https://whatsapp.com/channel/0029Va5FkeECBtx7j1Kk9T3Z
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां