फैमिली आईडी एवं अन्य योजनाओं में लापरवाही पर हस्तिनापुर व परीक्षितगढ़ बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

मेरठ।आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी श्री बीके सिंह की अध्यक्षता में जनपद के समस्त विभागों के अंतर्गत संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं, सीएम डैशबोर्ड तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी कार्यदायी संस्थाएं जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं को समयबद्धता, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की स्पष्ट मंशा है कि सभी विकास परियोजनाएं तय समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों।
 
जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति सुचारू एवं निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जाए। रोड कटिंग के उपरांत मार्गों की मरम्मत मानकानुसार कराई जाए। यदि किसी कांट्रेक्टर द्वारा कार्य में अनियमितता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जल आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग एवं समीक्षा की जाए तथा जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाई गई है वहां स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर फीडबैक लिया जाए और आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
हस्तिनापुर पर्यटन के समेकित विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि कार्यों को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए, अन्यथा कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पर्यटन विभाग को निर्देश दिया गया कि शहीद स्मारक की बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु डीपीआर तैयार कर शासन को प्रेषित की जाए। नगर क्षेत्र में सीएम ग्रिड के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर भी असंतोष व्यक्त किया गया तथा नगर आयुक्त को नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों में यदि किसी भी स्तर पर अंतर-विभागीय समस्या उत्पन्न हो तो आपसी समन्वय स्थापित कर मुख्य विकास अधिकारी के साथ बैठक कर उसका त्वरित समाधान किया जाए।
सीएम डैशबोर्ड की बिंदुवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित व्यक्तियों तक  पहुंचे। सभी विभाग योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में रुचि लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमिली आईडी के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों की लापरवाही के कारण सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग प्रभावित होती है, जो स्वीकार्य नहीं है। फार्मर रजिस्ट्री में धीमी प्रगति पर उपनिदेशक कृषि को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए। बी डी ओ हस्तिनापुर एवं परीक्षितगढ़ द्वारा फैमिली आईडी के कार्य में उदासीनता पर दोनों को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए गए। फैमिली आईडी से संबंधित समस्त अधिकारियों को  निर्देशित किया गया कि अगले तीन दिनों में लंबित कार्य में प्रगति की जाएं, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
 
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर पर संचालित योजनाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा सभी बीडीओ ब्लॉक मुख्यालय पर ही निवास सुनिश्चित करें। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत बैंकों के साथ साप्ताहिक बैठक सुनिश्चित कर लक्ष्य पूर्ति कराने तथा पीएम सूर्य घर योजना में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश भी दिए गए। अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें, जिससे जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी,  समस्त विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

नोएडा उद्यमियों ने उप आयुक्त उद्योग पंकज निर्वाण से की बैठक, उद्योग समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

नोएडा। उद्यमियों का संगठन  नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन द्वारा सेक्टर-6 स्थित एनईए भवन में नव नियुक्त उप आयुक्त उद्योग पंकज निर्वाण...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा उद्यमियों ने उप आयुक्त उद्योग पंकज निर्वाण से की बैठक, उद्योग समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफसहारनपुर। जनपद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस से परेशान? गर्दन दर्द और अकड़न दूर करने में कारगर योगासन

नई दिल्ली। सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस एक ऐसी शारीरिक समस्या है, जो उम्र बढ़ने, गलत पोस्चर, लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल...
लाइफस्टाइल 
सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस से परेशान? गर्दन दर्द और अकड़न दूर करने में कारगर योगासन

Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

लखनऊ। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी और उनके शिष्यों के साथ प्रयागराज कुम्भ में हुए कथित दुर्व्यवहार के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

मेरठ। जनपद की थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध हथियारों के काले कारोबार के विरुद्ध एक बड़ी सफलता अर्जित की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफसहारनपुर। जनपद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

लखनऊ। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी और उनके शिष्यों के साथ प्रयागराज कुम्भ में हुए कथित दुर्व्यवहार के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

मेरठ। जनपद की थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध हथियारों के काले कारोबार के विरुद्ध एक बड़ी सफलता अर्जित की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

सहारनपुर में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर की थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश