मेरठ के कपड़ा व्यापारी को सूरत में बंधक बनाने का आरोप, जान की गुहार लगा रही पत्नी एसएसपी की चौखट पर पहुंची
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक कपड़ा व्यापारी को गुजरात के सूरत में बंधक बनाए जाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित की पत्नी ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मदद की गुहार लगाई है। महिला को डर है कि उसके पति की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का निवासी कपड़ा व्यापारी बीते 25 जनवरी को व्यापार के सिलसिले में सूरत गया था। महिला का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद से ही उसके पति की स्थिति संदिग्ध बनी हुई है और उन्हें वहां अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा गया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति पिछले कई दिनों से घर नहीं लौटा है और न ही उससे स्पष्ट रूप से संपर्क हो पा रहा है।
महिला का आरोप है कि उसने इस संबंध में अपने स्थानीय थाना लिसाड़ी गेट पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने से हताश होकर महिला सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और आपबीती सुनाई। महिला ने रोते हुए अधिकारियों को बताया कि उसे अपने पति की हत्या किए जाने का डर सता रहा है और वह किसी अनहोनी की आशंका से डरी हुई है।
मामला प्रकाश में आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है। एसएसपी कार्यालय से पीड़ित महिला को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। मेरठ पुलिस अब सूरत पुलिस से संपर्क साधने और मामले की तह तक जाने की तैयारी कर रही है ताकि व्यापारी की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जा सके। यह मामला व्यापारिक लेनदेन से जुड़ा है या इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश है यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
ऐसी ही खबरों के लिए रॉयल बुलेटिन को सब्सक्राइब करें लाइक करें और शेयर भी करें साथ ही कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया भी दें। हर खबर सबसे पहले और सबसे सटीक पाने के लिए रॉयल बुलेटिन के फेसबुक इंस्टाग्राम और ट्विटर पेज भी फॉलो करें। रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ें और पायें वो खबरें जो आपको कहीं और नहीं मिलेंगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां