मेरठ में मोबाइल चोर की सरेराह धुनाई, कैब इंटर कॉलेज से थाने तक पीटते हुए निकाला जुलूस
मेरठ। जिले के थाना सदर बाजार क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटना से आक्रोशित लोगों ने एक संदिग्ध चोर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नागरिकों ने आरोपी को कैब (CAB) इंटर कॉलेज के पास दबोचा और वहां से उसे पीटते हुए पैदल ही थाने तक लेकर गए। सड़क पर चोर का जुलूस निकाले जाने के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ और हंगामे के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि शहर में मोबाइल चोरी का एक पूरा गिरोह सक्रिय है, जिसे एक ऑटो रिक्शा चालक संचालित करता है। यह गैंग सवारी बनकर या भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों के मोबाइल पार करने का काम करता है।
घटना के समय जैसे ही चोर पकड़ा गया, गिरोह का मुख्य सरगना बताया जा रहा ऑटो चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये ऑटो चालक ही चोरों को सुरक्षा और भागने का रास्ता मुहैया कराते हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और फरार ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के मोबाइल ठिकाने लगाने वाले नेटवर्क की जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां