केंद्र की नीतियां किसान और युवा विरोधी, विदेशी दबाव में ली जा रही आर्थिक निर्णय: आम आदमी पार्टी

मेरठ। जिले के बच्चा पार्क स्थित अपार चैंबर में आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष फुरकान त्यागी के नेतृत्व में आयोजित इस वार्ता में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखे प्रहार किए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार कॉर्पोरेट घरानों और विदेशी शक्तियों के दबाव में आकर देश के अन्नदाता और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो ने अमेरिका के साथ हुई व्यापारिक डील को भारतीय किसानों पर सीधा हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि यह समझौता विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की एक गहरी साजिश है। उन्होंने एमएसपी की कानूनी गारंटी, गन्ना भुगतान में देरी और खाद-बिजली की किल्लत जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है।

सीएम योगी का जापान दौरा : मित्सुई प्रबंधन के साथ की व्यापक निवेश पर चर्चा, दिया यूपी में बड़े निवेश का न्योता  ये भी पढ़ें  सीएम योगी का जापान दौरा : मित्सुई प्रबंधन के साथ की व्यापक निवेश पर चर्चा, दिया यूपी में बड़े निवेश का न्योता

यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने उत्तर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और बार-बार होने वाले पेपर लीक के मामलों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली ने लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फेर दिया है और सरकार रोजगार देने के बजाय केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

अलीगढ़ में हंगामा! नगर निगम कार्रवाई पर भड़के सपा नेता, VIDEO वायरल ये भी पढ़ें  अलीगढ़ में हंगामा! नगर निगम कार्रवाई पर भड़के सपा नेता, VIDEO वायरल

जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने ऊर्जा नीति पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले चालीस महीनों में रूस से सस्ता तेल खरीदकर भारत ने एक लाख तिरपन हजार करोड़ रुपये की बचत की थी। लेकिन अब अमेरिकी दबाव में आकर वेनेजुएला और अमेरिका से महंगा तेल खरीदने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि ट्रांसपोर्टेशन और रिफाइनिंग की अधिक लागत के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे, जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ और बढ़ जाएगा। यह निर्णय देश की आर्थिक संप्रभुता को कमजोर करने वाला है।

मेरठ में चर्च चोरी का खुलासा: दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का कीमती माल बरामद ये भी पढ़ें  मेरठ में चर्च चोरी का खुलासा: दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का कीमती माल बरामद

किसान प्रकोष्ठ की पश्चिमी प्रांत प्रभारी रंजना तिवारी ने बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। प्रेस वार्ता के अंत में जिला अध्यक्ष फुरकान त्यागी ने कहा कि आम आदमी पार्टी इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी। इस अवसर पर कैप्टन कपिल शर्मा, शिवकुमार, भरत लाल यादव, भूपेंद्र चौधरी, संजय जोशी, वैभव मलिक, अतुल नगर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Views: 20

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

शामली: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदमपुर में जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों ने ली शपथ

   शामली। जनपद शामली में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाने के लिए 'बाल विवाह मुक्त भारत' राष्ट्रीय...
शामली 
शामली: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदमपुर में जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों ने ली शपथ

मेरठ: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा, वृक्षारोपण और पर्यावरण समितियों की मासिक समीक्षा बैठक

मेरठ। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति तथा जिला पर्यावरण समिति की मासिक समीक्षा बैठक हुई।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा, वृक्षारोपण और पर्यावरण समितियों की मासिक समीक्षा बैठक

"सोना ₹1.60 लाख के पार, चांदी में ₹8000 की रिकॉर्ड तेजी; जानें युद्ध और टैरिफ का असर"

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और डॉलर में हल्की कमजोरी के चलते शुक्रवार को कीमती धातुओं यानी...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
"सोना ₹1.60 लाख के पार, चांदी में ₹8000 की रिकॉर्ड तेजी; जानें युद्ध और टैरिफ का असर"

मेरठ में एलईडी वैन से मिलेट्स पुनर्धार कार्यक्रम, पोषक अनाज के लाभों को आमजन तक पहुँचाया

मेरठ। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनर्धार कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विभाग एलईडी के माध्यम से शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में एलईडी वैन से मिलेट्स पुनर्धार कार्यक्रम, पोषक अनाज के लाभों को आमजन तक पहुँचाया

नोएडा: आवारा सांडों का खूनी आतंक, दो अलग-अलग हमलों में एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

   नोएडा। दिल्ली से सटे हाईटेक शहर नोएडा की सड़कों पर आवारा सांडों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: आवारा सांडों का खूनी आतंक, दो अलग-अलग हमलों में एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश

मेरठ: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा, वृक्षारोपण और पर्यावरण समितियों की मासिक समीक्षा बैठक

मेरठ। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति तथा जिला पर्यावरण समिति की मासिक समीक्षा बैठक हुई।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा, वृक्षारोपण और पर्यावरण समितियों की मासिक समीक्षा बैठक

मेरठ में एलईडी वैन से मिलेट्स पुनर्धार कार्यक्रम, पोषक अनाज के लाभों को आमजन तक पहुँचाया

मेरठ। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनर्धार कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विभाग एलईडी के माध्यम से शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में एलईडी वैन से मिलेट्स पुनर्धार कार्यक्रम, पोषक अनाज के लाभों को आमजन तक पहुँचाया

“ऑपरेशन कन्विक्शन” में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

मेरठ। “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अन्तर्गत थाना जानी पुलिस ने सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप किशोरी के अपहरण और...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
“ऑपरेशन कन्विक्शन” में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

मेरठ: शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, जाति और नशा मुक्त भारत का संकल्प

मेरठ। शुक्रवार को शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस के अवसर पर हिन्द मजदूर किसान समिति के बैनर तले...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, जाति और नशा मुक्त भारत का संकल्प

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश