एनसीआरटीसी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो यात्रियों के लिए लॉयल्टी प्रोग्राम की शुरुआत की

मेरठ। एनसीआरटीसी द्वारा संचालित लॉयल्टी प्रोग्राम के अंतर्गत, नमो भारत और मेरठ मेट्रो के यात्री नमो भारत कनेक्ट ऐप के माध्यम से डिजिटल क्यूआर टिकट जनरेट कर या नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) का उपयोग कर प्रत्येक यात्रा पर लॉयल्टी पॉइंट्स प्राप्त कर सकते हैं और अपने अर्जित लॉयल्टी पॉइंट्स रिडीम कर मुफ़्त यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। 
 
एनसीएमसी या नमो भारत कनेक्ट ऐप से यात्रा पर खर्च किए गए प्रत्येक ₹1 पर 1 लॉयल्टी पॉइंट अर्जित होता है, जहां प्रत्येक पॉइंट का मूल्य ₹0.10 (10 पैसे) निर्धारित है। न्यूनतम 300 लॉयल्टी पॉइंट्स इकट्ठा होने पर यात्री उन्हें रिडीम कर निःशुल्क यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
 
लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत, एनसीएमसी कार्ड का उपयोग करने वाले यात्रियों के एकत्रित पॉइंट्स, प्रत्येक परिचालन दिवस के अंत में यात्री के एनसीएमसी खाते में जमा किए जाते हैं। इन पाइंट्स को यात्री अगले दिन चेक कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि कोई यात्री अपनी यात्रा पर ₹100 खर्च करता है, तो उसे ₹10 के बराबर 100 पॉइंट मिलते हैं, जो उसके एनसीएमसी खाते में जुड़ जाते हैं। एक बार पर्याप्त पॉइंट्स जमा करने के बाद यात्री उसे रिडीम कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बार-बार पॉइंट्स रिडीम करने की आवश्यकता न हो, इसके लिए एक साथ 5 ट्रिप्स रिडीम करने का प्रावधान भी उपलब्ध है। इन पाँच यात्राओं के किराए के बराबर लॉयल्टी पॉइंट्स यात्रियों के एनसीएमसी अकाउंट से काट लिए जाते हैं। रिडीम की गई ये यात्राएँ 7 दिनों तक वैध रहती हैं यानी यदि यात्री पाँच-ट्रिप पास रिडीम करते हैं, तो सभी पाँचों यात्राओं का उपयोग निर्धारित 7 दिनों की अवधि के भीतर करना आवश्यक है। एनसीएमसी कार्ड उपयोग करने वाले यात्री टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम), टिकट रीडर या टिकट काउंटर पर अपने जमा लॉयल्टी पॉइंट्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 
नमो भारत ट्रेनों और मेरठ मेट्रो में यात्रा करने के लिए यात्री देश के किसी भी मेट्रो या परिवहन प्राधिकरण या वित्तीय संस्थान द्वारा जारी किए गए किसी भी एनसीएमसी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। यह व्यवस्था इन सेवाओं के परिचालन के पहले दिन से ही लागू है।
 
नमो भारत कनेक्ट ऐप का उपयोग कर डिजिटल क्यूआर टिकट जनरेट करने वाले यात्रियों के लिए, लॉयल्टी पॉइंट्स की जाँच करना और उसे रिडीम करना और भी सरल है। ‘लॉयल्टी पॉइंट्स’ विकल्प का चयन करके और “रिडीम” चुनकर, यात्री अपना टिकट बुक कर सकते हैं, जिसमें उनके चुने हुए स्टेशनों के बीच लगने वाले किराए के बराबर पॉइंट्स, संचित पाइंट्स में से काट लिए जाएँगे। इससे संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए यात्री ऐप के 'माई अकाउंट' सेक्शन में 'नमो भारत' सेगमेंट के अंतर्गत FAQ सेक्शन देख सकते हैं।
 
इस पहल का उद्देश्य न केवल यात्रियों को वित्तीय लाभ प्रदान करना है, बल्कि पेपरलेस टिकटिंग के साथ यात्रा को सुव्यवस्थित बनाना और एक स्वच्छ, सतत भविष्य में योगदान देना भी है। लॉयल्टी प्रोग्राम नमो भारत ट्रेनों और मेरठ मेट्रो के नियमित यात्रियों को लाभ पहुँचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे उन्हें हर यात्रा के साथ बचत का लाभ प्रदान किया जाए। नमो भारत और मेरठ मेट्रो के नियमित यात्री, प्रत्येक यात्रा के साथ एकत्रित लॉयल्टी बोनस को अनलॉक कर उसे किफ़ायती बना सकते हैं।
 
यात्रियों के अधिक कुशल और आरामदायक यात्रा अनुभव के लिए उन्हे नमो भारत कनेक्ट मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। अर्जित किए गए सभी लॉयल्टी पॉइंट्स क्रेडिट की तारीख से एक वर्ष के लिए वैध हैं, जो नियमित, सतत यात्रा और ऐप के साथ निरंतर जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं। नमो भारत कनेक्ट ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
 
ये यात्री-केंद्रित पहल नमो भारत और मेरठ मेट्रो यात्रियों के लिए किफ़ायती, सुविधाजनक और समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने की एनसीआरटीसी की निरंतर प्रतिबद्धता को उजागर करती हैं। ये आधुनिक, ज़िम्मेदार और कुशल परिवहन को बढ़ावा देने वाले अभिनव समाधानों को लागू करने के प्रति एनसीआरटीसी के समर्पण को भी दर्शाते हैं।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: चरथावल में खाद्य विभाग का छापा, मिठाई की दुकानों से भरे नमूने, दुकानदारों में मची भगदड़

मुजफ्फरनगर। आगामी होली के त्योहार के मद्देनजर मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है। चरथावल कस्बे में खाद्य...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: चरथावल में खाद्य विभाग का छापा, मिठाई की दुकानों से भरे नमूने, दुकानदारों में मची भगदड़

शामली के व्यापारियों का फर्रुखाबाद पुलिस की कार्यशैली पर उबाल, फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग

शामली। जनपद फर्रुखाबाद में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापारियों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों और कथित उत्पीड़न को लेकर शामली...
शामली 
शामली के व्यापारियों का फर्रुखाबाद पुलिस की कार्यशैली पर उबाल, फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग

बरसाना की रंगीली गली में बरसीं 'प्रेम की लाठियाँ': नंदगाँव के हुरियारों पर चढ़ा राधा रानी की भक्ति का रंग

मथुरा। ब्रजमंडल में होली का उल्लास अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच गया है। बुधवार को राधा रानी की नगरी बरसाना में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
बरसाना की रंगीली गली में बरसीं 'प्रेम की लाठियाँ': नंदगाँव के हुरियारों पर चढ़ा राधा रानी की भक्ति का रंग

RBI का सख्त आदेश: बैंक ऐप्स से अब हटेंगे गुप्त शुल्क..बैंकों को दिए पारदर्शिता के निर्देश..जानें कैसे सुरक्षित होगा आपका पैसा

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए एक और क्रांतिकारी कदम उठाया है।...
Breaking News  बिज़नेस 
RBI का सख्त आदेश: बैंक ऐप्स से अब हटेंगे गुप्त शुल्क..बैंकों को दिए पारदर्शिता के निर्देश..जानें कैसे सुरक्षित होगा आपका पैसा

शामली में डीएम ने 11 फैक्ट्रियों को ओसीएम लगाने के लिए 15 मार्च तक की मोहलत दी

शामली। उत्तर प्रदेश पर्यावरण निगम व केन्द्रीय प्रदूषण निगम द्वारा 11 फैक्ट्रियों के क्लोजर आदेश व विद्युत निगम मेरठ के...
शामली 
शामली में डीएम ने 11 फैक्ट्रियों को ओसीएम लगाने के लिए 15 मार्च तक की मोहलत दी

उत्तर प्रदेश

बरसाना की रंगीली गली में बरसीं 'प्रेम की लाठियाँ': नंदगाँव के हुरियारों पर चढ़ा राधा रानी की भक्ति का रंग

मथुरा। ब्रजमंडल में होली का उल्लास अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच गया है। बुधवार को राधा रानी की नगरी बरसाना में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
बरसाना की रंगीली गली में बरसीं 'प्रेम की लाठियाँ': नंदगाँव के हुरियारों पर चढ़ा राधा रानी की भक्ति का रंग

एसआईआर ड्यूटी में तैनात बीएलओ लापता, व्हाट्सएप पर ‘गुडबाय’ मेसेज ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ । विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लगे लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार निवासी बीएलओ दिलीप सिंह सोमवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एसआईआर ड्यूटी में तैनात बीएलओ लापता, व्हाट्सएप पर ‘गुडबाय’ मेसेज ने बढ़ाई चिंता

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज मुकदमें को लेकर देवरिया में कांग्रेस ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

देवरिया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज मुकदमें के विरोध में उत्तर प्रदेश के देवरिया में बुधवार को कांग्रेस ने सरकार...
उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज मुकदमें को लेकर देवरिया में कांग्रेस ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

अमेठी में दो मोटरसाइकिलों में आमने सामने टक्कर, दो की मौत,तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

अमेठी । उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहा तेज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
अमेठी में दो मोटरसाइकिलों में आमने सामने टक्कर, दो की मौत,तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश