मेरठ: भगवती फार्म हाउस के पास महिला हत्या केस में चार गिरफ्तार, क्रेटा कार और सबूत बरामद
मेरठ। मेरठ में थाना मवाना पुलिस ने भगवती फार्म हाउस के पास मिले अज्ञात महिला शव प्रकरण का खुलासा करते हुए चार हत्यारोपी को क्रेटा कार सहित गिरफ्तार किया है। मवाना पुलिस टीम ने 21 फरवरी को मेरठ-बिजनौर हाईवे स्थित भगवती फार्म हाउस के निकट सर्विस रोड किनारे सरसों के खेत में बरामद अज्ञात महिला शव के संबंध में विवेचना के दौरान लगभग पांच सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच कीं घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार, एक कंबल एवं जलनशील पदार्थ की खाली बोतल सहित गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 21 फरवरी को चौकी मवाना खुर्द को सूचना मिली कि मेरठ–बिजनौर हाईवे स्थित भगवती फार्म हाउस के पास खेत में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। थाना मवाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई की। शव की पहचान हेतु विभिन्न माध्यमों से प्रयास किए, परंतु सफलता नहीं मिली। प्रथम दृष्टया शव को हत्या के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से फेंका जाना तथा चेहरे को ज्वलनशील पदार्थ डालकर पहचान छुपाई गई।
विवेचना में सामने आया कि होटल के पैसों के विवाद में मृतका अर्चिता अरोड़ा की होटल संचालक चंचल कुमार उर्फ बंटी व उसके साथियों से कहासुनी हुई। जिसके बाद अभियुक्तों ने अर्चिता का कंबल से मुंह दबाकर हत्या कर उसके शव को खेत में फेंक दिया। लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों की जांच व दबिश के उपरांत चारों हत्यारोपियों को घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार, कंबल व जलनशील पदार्थ की खाली बोतल सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हत्यारोपियों के नाम गुरमुख उर्फ अरविन्द उर्फ मोनू पुत्र शीशपाल नि0 ग्राम जौहडी थाना बिनौली, संदीप उर्फ सिट्टू उर्फ राहुल पुत्र मुकेश नि0 प्रभात नगर थाना सिविल लाईन, चंचल कुमार उर्फ बंटी पुत्र ऋषिलाल नंदवानी नि0 न्यू देवपुरी थाना रेलवे रोड और विवेक उर्फ काका पुत्र रतनपाल नि0 खजुरी वाली गली मलियाना थाना टीपीनगर है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां