मेरठ मंडल में विकास कार्य और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा, CM डैशबोर्ड के माध्यम से निर्देश

मेरठ। आयुक्त सभागार में आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक में विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजना, विकास कार्यों पर विशेष ध्यान देते हुये प्रगति सुनिश्चित की जाये तथा जनकल्याणकारी योजनाओं में जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं में संबंधित विभागीय अधिकारी के साथ नियमित समीक्षा एवं मॉनीटरिंग करते हुये कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। योजना लक्ष्य प्राप्ति हेतु की गई कार्रवाई का पोर्टल पर डाटा समय से और सही प्रकार फीड किया जाये। प्रत्येक लाभार्थीपरक योजना की लक्ष्य प्राप्ति एवं अपेक्षित कार्रवाई हेतु मुख्य विकास अधिकारी अपने स्तर पर कार्यवाही करें। प्रत्येक विभाग को प्राप्त बजट तथा उसके सापेक्ष किये गये व्यय की समीक्षा करते हुये आवश्यक कार्रवाई की जाये।

समस्त विभागीय अधिकारी मंडलायुक्त ने कहा कि योजनावार सीएम डैशबोर्ड पर रैंक सुधार हेतु नियमित मॉनीटरिंग एवं कार्रवाई करें। जिससे कि ओवरऑल मंडल की रैंक में सुधार हो सके। बैठक में पीएम सूर्य घर योजना में अपेक्षित प्रगति लाये जाने हेतु समस्त सीडीओ को ध्यान देकर करने हेतु निर्देशित किया। पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण वितरण में कोई भी लापरवाही नही होनी चाहिए, स्टॉक एवं वितरण प्रक्रिया की चेकिंग कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। सीएम युवा उद्यमी योजना में लक्ष्य प्राप्ति हेतु मुख्य विकास अधिकारी बैंकों के साथ बैठक कर करें। सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत लक्ष्य के अनुरूप विवाह संपन्न कराये जाये। इसके साथ ही समस्त छात्रवृत्ति योजना, सडक निर्माण,  एमएसएमई के अंतर्गत टूल किट वितरण, पर्यटन विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, पीएम कुसुम योजना सहित अन्य समस्त योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे ये भी पढ़ें  होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ भानु चन्द्र गोस्वामी व डीआईजी कलानिधि नैथानी द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त ने संबंधित अधिकारी को आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। मंडल स्तर पर अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया गया कि पॉक्सो, गैंगस्टर, माफिया जैसे अन्य आपराधिक कृत्यों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाये तथा गवाह को समय पर उपलब्ध कराते हुये गवाही कराना सुनिश्चित करें जिससे कि अपराधी को जल्द से जल्द सजा मिल सके। इस अवसर पर मेरठ मंडल के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त विकास आयुक्त बलिराम, अपर आयुक्त अमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व मंडलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

आगरा: भाजपा विधायक के बेटे की दबंगई, टोल बैरियर नहीं उठाने पर कर्मचारी को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल ये भी पढ़ें  आगरा: भाजपा विधायक के बेटे की दबंगई, टोल बैरियर नहीं उठाने पर कर्मचारी को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में बदलाव पर स्पष्ट झलकता है मोदी का बनावटीपन : कांग्रेस

नयी दिल्ली । कांग्रेस ने कहा है कि एनसीईआरटी की पुस्तकों के पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में बदलाव पर स्पष्ट झलकता है मोदी का बनावटीपन : कांग्रेस

मेरठ: डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में होली व अन्य त्यौहारों के लिए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए दिशा-निर्देश

मेरठ। "अपराध समीक्षा/कानून व्यवस्था एवं आगामी त्यौहारों के सम्बन्ध में DIG मेरठ कलानिधि नैथानी ने रेंज कार्यालय पर समस्त SSP/SP...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में होली व अन्य त्यौहारों के लिए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए दिशा-निर्देश

मेरठ: भगवती फार्म हाउस के पास महिला हत्या केस में चार गिरफ्तार, क्रेटा कार और सबूत बरामद

मेरठ। मेरठ में थाना मवाना पुलिस ने भगवती फार्म हाउस के पास मिले अज्ञात महिला शव प्रकरण का खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: भगवती फार्म हाउस के पास महिला हत्या केस में चार गिरफ्तार, क्रेटा कार और सबूत बरामद

एआई शिक्षा में डाटा चोरी का डर? मानवाधिकार आयोग ने शिक्षा विभाग और आईटी मंत्रालय से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित शिक्षा पहल में बच्चों के व्यक्तिगत डाटा की सुरक्षा...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एआई शिक्षा में डाटा चोरी का डर? मानवाधिकार आयोग ने शिक्षा विभाग और आईटी मंत्रालय से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

झड़ते और रूखे बालों के लिए वरदान है चावल का पानी, रूखेपन से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली। आज के समय में केमिकल प्रोडक्ट्स बालों की समस्याओं को बढ़ा रहे हैं। ऐसे में लोग प्राकृतिक और...
लाइफस्टाइल 
झड़ते और रूखे बालों के लिए वरदान है चावल का पानी, रूखेपन से मिलेगा छुटकारा

उत्तर प्रदेश

मेरठ: डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में होली व अन्य त्यौहारों के लिए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए दिशा-निर्देश

मेरठ। "अपराध समीक्षा/कानून व्यवस्था एवं आगामी त्यौहारों के सम्बन्ध में DIG मेरठ कलानिधि नैथानी ने रेंज कार्यालय पर समस्त SSP/SP...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में होली व अन्य त्यौहारों के लिए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए दिशा-निर्देश

मेरठ: भगवती फार्म हाउस के पास महिला हत्या केस में चार गिरफ्तार, क्रेटा कार और सबूत बरामद

मेरठ। मेरठ में थाना मवाना पुलिस ने भगवती फार्म हाउस के पास मिले अज्ञात महिला शव प्रकरण का खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: भगवती फार्म हाउस के पास महिला हत्या केस में चार गिरफ्तार, क्रेटा कार और सबूत बरामद

मेरठ में होली से पहले चंडीगढ़ से लाई गई लाखों की अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ में होली पर खपाने के लिए चंड़ीगढ़ से लाई जा रही लाखों की शराब के साथ पांच शराब...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में होली से पहले चंडीगढ़ से लाई गई लाखों की अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

प्रयागराज। धर्म और राजनीति के बीच एक ताजा बयान ने पूरे देश के बौद्धिक और सामाजिक हलकों में हलचल पैदा...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश