मुरादाबाद: जीआरपी ने शातिर चोर को दबोचा, ट्रेनों में चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, चेकिंग अभियान में मिली बड़ी सफलता

मुरादाबाद में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान देर रात एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अभिषेक माली के रूप में हुई है, जिसने पूछताछ में कई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है।

होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे ये भी पढ़ें  होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

भीड़ का फायदा उठाकर करता था चोरी

मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के शोधार्थी को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार ये भी पढ़ें  मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के शोधार्थी को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

जीआरपी के अनुसार आरोपी ट्रेनों और स्टेशन पर होने वाली भीड़भाड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के मोबाइल फोन, पर्स और नकदी पर हाथ साफ करता था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह सुनियोजित तरीके से भीड़ में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

अलीगढ़ में हंगामा! नगर निगम कार्रवाई पर भड़के सपा नेता, VIDEO वायरल ये भी पढ़ें  अलीगढ़ में हंगामा! नगर निगम कार्रवाई पर भड़के सपा नेता, VIDEO वायरल

आला हजरत एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी का मामला

पुलिस जांच में सामने आया कि 10 जनवरी को ट्रेन संख्या 14311 आला हजरत एक्सप्रेस में दिल्ली की ओर जा रहे एक यात्री का वीवो वाई-58 मोबाइल फोन मुरादाबाद स्टेशन पर जेब से चोरी हो गया था। इस मामले में मुकदमा संख्या 17/26 धारा 305 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

मेमू ट्रेन में पर्स चोरी की वारदात

इसी तरह 1 जनवरी को ट्रेन संख्या 65306 रामनगर-मुरादाबाद मेमू में काशीपुर से मुरादाबाद के बीच अलीगंज रेलवे हाल्ट के पास एक यात्री का पर्स चोरी हो गया था। पर्स में 10 हजार रुपये नकद के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, डेबिट कार्ड और बाइक आरसी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। इस मामले में मुकदमा संख्या 06/26 धारा 305 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।

बरामद हुआ चोरी का सामान

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चोरी किए गए मोबाइल फोन को बाद में बेच देता था, जिससे उसे आर्थिक लाभ होता था।

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

जीआरपी अधिकारियों के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि उसके खिलाफ पहले से चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्ती

पुलिस का कहना है कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

जीआरपी ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

T20 World Cup 2026 में भारत का करो या मरो मैच, 1 मार्च को ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज से भिड़ंत, सेमीफाइनल की राह दांव पर

टी20 विश्व कप 2026 अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और भारतीय टीम के लिए अगला मुकाबला बेहद...
खेल  क्रिकेट 
T20 World Cup 2026 में भारत का करो या मरो मैच, 1 मार्च को ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज से भिड़ंत, सेमीफाइनल की राह दांव पर

गर्भाशय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 4 आसान उपाय, हार्मोन संतुलन से प्रजनन क्षमता तक मिलेगा लाभ

  नई दिल्ली। गर्भाशय किसी भी महिला के शरीर का सबसे जरूरी अंग है, जो हॉर्मोन बनाने से लेकर उन्हें ऐसे...
लाइफस्टाइल 
गर्भाशय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 4 आसान उपाय, हार्मोन संतुलन से प्रजनन क्षमता तक मिलेगा लाभ

जर्मनी में 10 हजार करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त कर लौटे केशव मौर्य और सुनील शर्मा, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

   मेरठ। जर्मनी में आयोजित 'उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोड शो' को ऐतिहासिक सफलता दिलाकर राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
जर्मनी में 10 हजार करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त कर लौटे केशव मौर्य और सुनील शर्मा, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

यूपी बोर्ड परीक्षा की शुचिता पर पुलिस का पहरा, देर रात शाहपुर स्ट्रांग रूम पहुंचे एसपी देहात

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए...
मुज़फ़्फ़रनगर 
यूपी बोर्ड परीक्षा की शुचिता पर पुलिस का पहरा, देर रात शाहपुर स्ट्रांग रूम पहुंचे एसपी देहात

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर लगाई रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को एक बेहद संवेदनशील मामले में बड़ी राहत प्रदान की...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

जर्मनी में 10 हजार करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त कर लौटे केशव मौर्य और सुनील शर्मा, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

   मेरठ। जर्मनी में आयोजित 'उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोड शो' को ऐतिहासिक सफलता दिलाकर राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
जर्मनी में 10 हजार करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त कर लौटे केशव मौर्य और सुनील शर्मा, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर लगाई रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को एक बेहद संवेदनशील मामले में बड़ी राहत प्रदान की...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर लगाई रोक

शासन ने होली पर्व को सौहार्द्र और शांतिपूर्वक मनाने को सभी तैयारियां पूरी की :- डीएम मनीष बंसल

सहारनपुर।  जिला पुलिस और प्रशासन ने होली का दहन और रंगों का पर्व जो क्रमशः दो और चार मार्च चिलकाना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
शासन ने होली पर्व को सौहार्द्र और शांतिपूर्वक मनाने को सभी तैयारियां पूरी की :- डीएम मनीष बंसल

मौत की राख से खेली गई होली! काशी की ये परंपरा देख दुनिया रह गई हैरान

वाराणसी। मोक्ष की नगरी काशी में आज एक ऐसी अद्भुत और अलौकिक परंपरा का नजारा देखने को मिला, जिसे देख...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
मौत की राख से खेली गई होली! काशी की ये परंपरा देख दुनिया रह गई हैरान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश