परिणीति चोपड़ा ने दिखाई बेटे 'नीर' की आलीशान नर्सरी, सादगी और खूबसूरती ने जीता फैंस का दिल"
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों जिंदगी के खूबसूरत पल बिता रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बेटे का स्वागत किया था। शुक्रवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के जरिए बेटे नीर की नर्सरी (बच्चे का कमरा) की झलक दिखाई। परिणीति ने लिखा, "यह हमारा छोटा-सा कोना है, जो खास तौर पर बेटे नीर के लिए बनाया गया है। पहली बार माता-पिता बनने की वजह से हम चाहते थे कि कमरा शांत और सुकून देने वाला हो, जैसे ही कोई अंदर आए, उसे हल्की धूप, ठंडी हवा, नरम रंग, और क्लासिक सजावट दिखे।"
उन्होंने बताया कि शुरुआती महीनों में वे कमरे को ज्यादा भड़कीले रंगों या ज्यादा सामान से भरना नहीं चाहती थीं। उन्होंने लिखा, "हम बस एक ऐसा कमरा चाहते थे, जो आरामदेह हो और ऐसी ऊर्जा हो कि अंदर आते ही मन को सुकून मिले। यह एक ऐसा स्थान हो, जहां हम तीनों साथ में खुशी से रह सकें।" उन्होंने आगे लिखा, "पीछे से शांत भजन बजते रहें, खिड़की से आती ठंडी हवा हमें घेरे। यही हमारे प्यार की परिभाषा है और उस दृश्य के साथ जिसे देखकर दिल खुश हो जाए। प्यार और शांति के साथ, परिणीति और राघव।" परिणीति और राघव की जोड़ी हमेशा से ही चर्चा में रही है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: गंगनहर पटरी मार्ग पर ट्रक और पिकअप की भीषण भिड़ंत, दो बुजुर्गों की मौत, 18 मजदूर घायल
दोनों की पहली मुलाकात लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के दौरान हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती शुरू हुई। फिर, धीरे-धीरे दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया। मई 2023 में दोनों ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी और उसके कुछ महीनों बाद, सितंबर 2023 में उन्होंने राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में शाही अंदाज में शादी की थी। परिणीति चोपड़ा की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। अब वे जल्द ही अलग अंदाज में सीरीज 'तलाश: ए मदर्स सर्च' में नजर आएंगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां