शामली डीएम का ताबड़तोड़ एक्शन: तीन नगर पंचायतों और ब्लॉक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
आवास योजनाओं का जवाब न मिलने पर बी़डीओ ऊन को फटकार, जर्जर भवनों और गंदगी पर दी चेतावनी
शामली। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने आज जनपद के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत ऊन, झिंझाना, गढ़ीपुख्ता और विकास खंड कार्यालय ऊन का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों की जमकर क्लास ली।
डीएम ने निरीक्षण की शुरुआत खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय ऊन से हुई। यहाँ जिलाधिकारी ने जब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति के बारे में जानकारी मांगी, तो बी़डीओ कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए बी़डीओ को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही कार्यालय परिसर में पेयजल व्यवस्था ध्वस्त मिलने और पुराने जर्जर भवनों के निस्तारण न होने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने समूह के कार्यों की समीक्षा की और पूरे प्रांगण में तत्काल साफ-सफाई के निर्देश दिए।
नगर पंचायतों में पत्रावलियों और निर्माण कार्यों की जांच
विकास खंड कार्यालय के बाद जिलाधिकारी नगर निकायों के निरीक्षण पर निकले और नगर पंचायत झिंझाना पहुंचकर उन्होंने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के रिकॉर्ड, पेयजल आपूर्ति और वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों से संबंधित पत्रावलियों की जांच की। इसी प्रकार नगर पंचायत ऊन में उन्होंने जल कर और भवन कर की वसूली की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व संग्रह बढ़ाने और पत्रावलियों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। इसके बाद नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता में जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता चेक की। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर होना चाहिए।
लापरवाही पर 'जीरो टॉलरेंस'
जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनहित की योजनाओं और नागरिक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में पारदर्शिता लाएं और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दें। निरीक्षण के दौरान संबंधित निकायों के अध्यक्ष और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां