मुख्तार अंसारी, संजीव जीवा और सुनील राठी गैंग के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर निवासी दो शूटर गिरफ्तार

-दो अवैध पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद

On

मुजफ्फरनगर/देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स एवं देहरादून पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक पूर्व में मुख्तार अंसारी व संजीव जीवा गैंग का शूटर रह चुका है। पुलिस ने दाेनाें केपास से पिस्टल और जीवित कारतूस बरामद किए हैं।

राज्य में सक्रिय अपराधियों एवं बाहरी राज्यों से आए संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सघन सत्यापन अभियान के दाैरान एसटीएफ और पुलिस ने चेकिंग के दौरान राजपुर क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो वाहन से सुनील राठी गिरोह के दो सदस्य भानू चौधरी पुत्र आलोक कुमार निवासी सहारनपुर, उत्तरप्रदेश और पारस पुत्र जगपाल सिंह निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दाेनाें के पास से दाे अवैध .32 बोर की पिस्टल एवं सात जिंदा कारतूस बरामद किए है। इस संबंध में थाना राजपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

मुजफ्फरनगर: नगरपालिका बोर्ड बैठक में 290 करोड़ का 'रिकॉर्ड' बजट होगा पेश, शहर के विकास पर खर्च होंगे 486 करोड़ ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: नगरपालिका बोर्ड बैठक में 290 करोड़ का 'रिकॉर्ड' बजट होगा पेश, शहर के विकास पर खर्च होंगे 486 करोड़

पुलिस के अनुसार पूछताछ में खुलासा हुआ कि पारस पूर्व में मुख्तार अंसारी एवं संजीव जीवा गैंग का सक्रिय शूटर रहा है। दोनों अपराधियों की माैत के बाद वह सुनील राठी गैंग में शामिल हो गया। दोनों हरिद्वार और देहरादून की विवादित एवं बेशकीमती भूमि में हस्तक्षेप कर गैंगस्टर सुनील राठी के लिए उगाही कर रहे थे। मोबाइल फोन की जांच में पारस का जेल में निरुद्ध सुनील राठी से लगातार संपर्क होना भी सामने आया है।

कश्मीरी गेट में कार पर गोलीबारी, खुद को लॉरेंस बिश्नोई लीगल टीम का सदस्य बताने वाला एक व्यक्ति घायल ये भी पढ़ें  कश्मीरी गेट में कार पर गोलीबारी, खुद को लॉरेंस बिश्नोई लीगल टीम का सदस्य बताने वाला एक व्यक्ति घायल

पुलिस जांच में यह भी प्रकाश में आया है कि देहरादून व हरिद्वार के कुछ व्यापारियों को सुनील राठी के नाम से भयभीत कर उगाही की जा रही थी। हालांकि कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आया। हरिद्वार के एक विवादित प्रॉपर्टी डीलर का नाम भी जांच में सामने आया है, जिसकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है। एसटीएफ एवं दून पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आराेपित देहरादून में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते थे।

मुजफ्फरनगर: एसएसपी दफ्तर और मंडी समिति निकले नगर पालिका के 'करोड़पति' बकायेदार, वसूली को नोटिस जारी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: एसएसपी दफ्तर और मंडी समिति निकले नगर पालिका के 'करोड़पति' बकायेदार, वसूली को नोटिस जारी

Views: 141

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

खतौली की त्रिवेणी शुगर मिल ने किसानों को दिया ₹32.46 करोड़ का भुगतान

खतौली (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (शुगर यूनिट खतौली) ने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली की त्रिवेणी शुगर मिल ने किसानों को दिया ₹32.46 करोड़ का भुगतान

कुआं पूजन के दौरान हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, आराेपित गिरफ्तार

नोएडा। थाना ईकोटेक -तीन क्षेत्र में कुआं पूजन के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के ऊपर...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
कुआं पूजन के दौरान हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, आराेपित गिरफ्तार

बिजनौर में उम्रकैद की सजा सुनते ही भड़के हत्यारोपी, जज को भरी अदालत में दी जान से मारने की धमकी, कोर्ट में मचा हड़कंप

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हत्या के मामले में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
बिजनौर में उम्रकैद की सजा सुनते ही भड़के हत्यारोपी, जज को भरी अदालत में दी जान से मारने की धमकी, कोर्ट में मचा हड़कंप

बिजनौर: उम्रकैद की सजा के बाद दोषियों ने जज को दी धमकी, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

बिजनौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: उम्रकैद की सजा के बाद दोषियों ने जज को दी धमकी, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

नोएडा में बिजली का ट्रांसफर फटा , गर्म तेल से दो लोग गंभीर रूप से झुलसे

नोएडा । दिल्ली के क्नाट प्लेस कहे जाने वाले सेक्टर 18 मार्केट बनी मल्टीलेवल पार्किंग व रेडिसन ब्लू होटल के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में बिजली का ट्रांसफर फटा , गर्म तेल से दो लोग गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में उम्रकैद की सजा सुनते ही भड़के हत्यारोपी, जज को भरी अदालत में दी जान से मारने की धमकी, कोर्ट में मचा हड़कंप

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हत्या के मामले में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
बिजनौर में उम्रकैद की सजा सुनते ही भड़के हत्यारोपी, जज को भरी अदालत में दी जान से मारने की धमकी, कोर्ट में मचा हड़कंप

बिजनौर: उम्रकैद की सजा के बाद दोषियों ने जज को दी धमकी, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

बिजनौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: उम्रकैद की सजा के बाद दोषियों ने जज को दी धमकी, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

मुरादाबाद में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता 2026 के तहत निकली भव्य जनजागरूकता रैली

मुरादाबाद। स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत नगर निगम मुरादाबाद द्वारा शहर में व्यापक जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता 2026 के तहत निकली भव्य जनजागरूकता रैली

अमरोहा में रमजान के दूसरे जुमे पर उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ

अमरोहा। रमजान के पाक महीने के दूसरे जुमे पर जिलेभर की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में रमजान के दूसरे जुमे पर उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश