कुआं पूजन के दौरान हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, आराेपित गिरफ्तार
नोएडा। थाना ईकोटेक -तीन क्षेत्र में कुआं पूजन के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपित के ऊपर पूर्व में भी चोरी सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र के तुस्याना गांव में मनोज लाल (35 वर्ष) पुत्र ओंकार के शव मिलने की सूचना शुक्रवार को पुलिस को प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि श्री राम के यहां आयोजित कुआं पूजन कार्यक्रम में भोजन के दौरान मनोज एवं गांव के निवासी जगबीर भाटी (56 वर्ष) पुत्र रतिराम भाटी के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद के दौरान मनोज द्वारा जगबीर को अपशब्द कहे गए, जिससे आहत होकर जगबीर अपने घर चला गया। कुछ समय बाद जगबीर बांका लेकर मनोज की तलाश में गांव में आया। मनोज एक बुग्गी के पास खड़ा दिखा।
उसने मनोज को गाली दी तथा दोनों के बीच मारपीट हुई। इसी बीच जगबीर ने मनोज के ऊपर बांका से हमला कर दिया। इस घटना में उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जगबीर भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां