नीतीश कटारा हत्याकांड: विकास यादव को सुप्रीम कोर्ट से फरलो, जेल के बाहर मनेगी होली

On

नई दिल्ली। नीतीश कटारा हत्याकांड में सजा काट रहे दोषी विकास यादव को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें होली के त्योहार पर परिवार के साथ समय बिताने के लिए फरलो की अनुमति दे दी है। विकास यादव कटारा हत्याकांड मामले में 25 साल की सजा काट रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश मे कहा है कि फरलो की अवधि खत्म होने के बाद विकास यादव को सरेंडर करना होगा। कोर्ट के फैसले के अनुसार, 7 मार्च शाम 5 बजे से पहले विकास यादव को जेल मे सरेंडर करना होगा। बता दें कि फरवरी 2002 में नीतीश कटारा की हत्या हुई थी। यह पूरा मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा हुआ था। जानकारी के अनुसार, नीतीश कटारा की एक नेता डीपी यादव की बेटी के साथ दोस्ती थी और इसी को लेकर उसका अपहरण कर लिया गया और बाद में हत्या कर दी गई थी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने एक साल में आए ऐतिहासिक बदलावों की प्रशंसा की, कांग्रेस में गिनाईं उपलब्धियां ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति ट्रंप ने एक साल में आए ऐतिहासिक बदलावों की प्रशंसा की, कांग्रेस में गिनाईं उपलब्धियां

इस हत्या का आरोप नीतीश की दोस्त भारती के भाई विकास और विशाल पर लगा। विकास डीपी यादव का बेटा है। निचली कोर्ट ने इस हत्याकांड को ऑनर किलिंग माना और 30 मई 2008 को विकास एवं विशाल को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। ट्रायल कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि कटारा की हत्या इसलिए की गई क्योंकि यादव जोड़ी को भारती के साथ उसका कथित रिश्ता पसंद नहीं था क्योंकि वे अलग-अलग जातियों के थे। हालांकि, बाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के समय विकास यादव की उम्रकैद की सजा को 25 साल की सजा के रूप में बदल दिया था। इसके बाद, सुप्रीम कोर्ट ने अक्टूबर 2016 में विकास यादव और विशाल यादव की 25-25 साल की कैद की सजा को बरकरार रखा। 

सीएम योगी का जापान दौरा : मित्सुई प्रबंधन के साथ की व्यापक निवेश पर चर्चा, दिया यूपी में बड़े निवेश का न्योता ये भी पढ़ें  सीएम योगी का जापान दौरा : मित्सुई प्रबंधन के साथ की व्यापक निवेश पर चर्चा, दिया यूपी में बड़े निवेश का न्योता

Views: 49

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व प्राप्तियों की विस्तृत समीक्षा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

भारत का राजकोषीय घाटा जनवरी के अंत तक 9.8 लाख करोड़ रुपए रहा

नई दिल्ली। भारत का राजकोषीय घाटा चालू वर्ष 26 की शुरुआत से जनवरी के अंत तक 9.8 लाख करोड़ रुपए...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
भारत का राजकोषीय घाटा जनवरी के अंत तक 9.8 लाख करोड़ रुपए रहा

यूपी के हर आंगनबाड़ी केंद्र का होगा अपना भवन, सीएम योगी ने दिए कायाकल्प के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी के हर आंगनबाड़ी केंद्र का होगा अपना भवन, सीएम योगी ने दिए कायाकल्प के निर्देश

मुजफ्फरनगर: बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला कर्मचारी का शव

   मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक्स-रे विभाग में...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला कर्मचारी का शव

उत्तर प्रदेश

राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व प्राप्तियों की विस्तृत समीक्षा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

यूपी के हर आंगनबाड़ी केंद्र का होगा अपना भवन, सीएम योगी ने दिए कायाकल्प के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी के हर आंगनबाड़ी केंद्र का होगा अपना भवन, सीएम योगी ने दिए कायाकल्प के निर्देश

छात्रवृत्ति आवेदन में गड़बड़ी पर सख्त हुआ पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जिम्मेदारों पर हो सकती हैं कार्रवाई

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 की छात्रवृत्ति प्रक्रिया में सामने आई अनियमितताओं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
छात्रवृत्ति आवेदन में गड़बड़ी पर सख्त हुआ पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जिम्मेदारों पर हो सकती हैं कार्रवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश