भारत का राजकोषीय घाटा जनवरी के अंत तक 9.8 लाख करोड़ रुपए रहा

On

नई दिल्ली। भारत का राजकोषीय घाटा चालू वर्ष 26 की शुरुआत से जनवरी के अंत तक 9.8 लाख करोड़ रुपए रहा है, जो कि पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य का 63 प्रतिशत है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया कि भारत सरकार को जनवरी 2026 तक 27,08,654 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं, जो कि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित संशोधित अनुमान 79.5 प्रतिशत है। इसमें 20,94,218 करोड़ रुपए कर राजस्व (केंद्र को प्राप्त शुद्ध राशि), 5,57,307 करोड़ रुपए गैर-कर राजस्व और 57,129 करोड़ रुपए गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं।

सूरत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने उठाया ये खौफनाक कदम, एक बेटी बचाई गई ये भी पढ़ें  सूरत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने उठाया ये खौफनाक कदम, एक बेटी बचाई गई

शंकराचार्य पर ऐसे आरोप लगाना गलत, पद की गरिमा बनाए रखने के लिए बड़े स्तर पर जांच जरूरी : अविमुक्तेश्वरानंद ये भी पढ़ें  शंकराचार्य पर ऐसे आरोप लगाना गलत, पद की गरिमा बनाए रखने के लिए बड़े स्तर पर जांच जरूरी : अविमुक्तेश्वरानंद

इस अवधि के दौरान भारत सरकार द्वारा राज्य सरकारों को करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में 11,39,767 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 65,588 करोड़ रुपए अधिक है। इस अवधि के दौरान भारत सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय 36,90,061 करोड़ रुपए रहा है, जो कि वित्त वर्ष 2025-26 के संशोधित कुल व्यय अनुमान का 74.3 प्रतिशत है, जिसमें से 28,47,780 करोड़ रुपए राजस्व मद पर और 8,42,281 करोड़ रुपए पूंजी मद पर व्यय किए गए है। कुल राजस्व व्यय में से 9,88,302 करोड़ रुपए ब्याज भुगतान के मद पर और 3,54,861 करोड़ रुपए प्रमुख सब्सिडी के मद पर व्यय किए गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के लिए राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.3 प्रतिशत तक और कम करने का अनुमान लगाया है।

मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

1 फरवरी को अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा कि सरकार ने 2025-26 के बजट में राजकोषीय घाटे को 4.4 प्रतिशत तक कम करने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी कर ली है और अब राजकोषीय विवेक के पथ पर अग्रसर रहते हुए इसे और कम करके 4.3 प्रतिशत तक लाएगी। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य आर्थिक गति को बनाए रखने और सार्वजनिक वित्त को स्थिर रखने के बीच संतुलन को दर्शाता है। राजकोषीय घाटा सरकार के कुल व्यय और कुल राजस्व के बीच का अंतर होता है। 

Views: 9

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

मुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध 'अलविना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिसाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

नई दिल्ली। देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने शुक्रवार को कहा कि सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिसाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

राजस्थान के बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत से पसरा मातम

जोधपुर/बालोतरा। जोधपुर संभाग के बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे-25 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान के बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत से पसरा मातम

कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 16 फरवरी को दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट की घटना कमिश्नरेट पुलिस के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

बेफिक्र होकर मनाए होली, जिद्दी रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली। होली एक ऐसा त्योहार है, जिसका सनातन धर्म में विशेष महत्व है। 4 मार्च को देशभर में रंग-गुलाल...
Breaking News  लाइफस्टाइल 
बेफिक्र होकर मनाए होली, जिद्दी रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

मुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध 'अलविना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 16 फरवरी को दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट की घटना कमिश्नरेट पुलिस के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व प्राप्तियों की विस्तृत समीक्षा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश