नई दिल्ली: शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1.17% और निफ्टी 1.25% टूटे

On

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार बड़ी गिरावट का शिकार हो गया। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद मंदड़ियों ने बिकवाली का दबाव बना दिया, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरते चले गए। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1.17 प्रतिशत और निफ्टी 1.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

आज दिनभर के कारोबार के दौरान ऑटोमोबाइल, बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। इसी तरह मेटल, टेलीकॉम, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर आईटी और मीडिया सेक्टर के शेयरों में आज खरीदारी होती रही। ब्रॉडर मार्केट में भी आज बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 1.14 प्रतिशत की गिरावट का शिकार हो गया। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स 1.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब पांच करोड़ रुपये की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 463.51 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 468.49 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 4.98 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,369 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,666 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,521 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 182 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,896 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 975 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,921 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 5 शेयर बढ़त के साथ और 25 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 4 शेयर हरे निशान में और 46 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज 28.13 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 82,220.48 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बाजार पर मंदड़िये पूरी तरह से हावी हो गए। लगातार हो रही बिकवाली के कारण सेंसेक्स की चाल लगातार कमजोर होती गई। खासकर, आज का कारोबार खत्म होने के आधा घंटा पहले अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बेनतीजा समाप्त होने की खबर आते ही बिकवाली काफी तेज हो गई। थोड़ी ही देर में सेंसेक्स 1,089.46 अंक की बड़ी गिरावट का शिकार होकर 81,159.15 अंक के स्तर तक गिर गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 125 अंक से अधिक रिकवरी कर 961.42 अंक की कमजोरी के साथ 81,287.19 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 36.70 अंक लुढ़क कर 25,459.85 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण इस सूचकांक की कमजोरी बढ़ती चली गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण आज का कारोबार खत्म होने के आधा घंटा पहले यह सूचकांक 355.25 अंक फिसल कर 25,141.30 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे निफ्टी निचले स्तर से 35 अंक से अधिक सुधर कर 317.90 अंक की गिरावट के साथ 25,178.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

दिनभर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचसीएल टेक्नोलॉजी 1.14 प्रतिशत, ट्रेंट लिमिटेड 1.13 प्रतिशत, इंफोसिस 0.85 प्रतिशत, अपोलो हॉस्पिटल 0.60 प्रतिशत और एटरनल 0.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, सन फार्मास्यूटिकल्स 2.73 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.61 प्रतिशत, एचडीएफसी लाइफ 2.55 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.50 प्रतिशत और डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज 2.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।श्

Views: 30

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

खतौली की त्रिवेणी शुगर मिल ने किसानों को दिया ₹32.46 करोड़ का भुगतान

खतौली (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (शुगर यूनिट खतौली) ने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली की त्रिवेणी शुगर मिल ने किसानों को दिया ₹32.46 करोड़ का भुगतान

कुआं पूजन के दौरान हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, आराेपित गिरफ्तार

नोएडा। थाना ईकोटेक -तीन क्षेत्र में कुआं पूजन के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के ऊपर...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
कुआं पूजन के दौरान हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, आराेपित गिरफ्तार

बिजनौर में उम्रकैद की सजा सुनते ही भड़के हत्यारोपी, जज को भरी अदालत में दी जान से मारने की धमकी, कोर्ट में मचा हड़कंप

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हत्या के मामले में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
बिजनौर में उम्रकैद की सजा सुनते ही भड़के हत्यारोपी, जज को भरी अदालत में दी जान से मारने की धमकी, कोर्ट में मचा हड़कंप

बिजनौर: उम्रकैद की सजा के बाद दोषियों ने जज को दी धमकी, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

बिजनौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: उम्रकैद की सजा के बाद दोषियों ने जज को दी धमकी, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

नोएडा में बिजली का ट्रांसफर फटा , गर्म तेल से दो लोग गंभीर रूप से झुलसे

नोएडा । दिल्ली के क्नाट प्लेस कहे जाने वाले सेक्टर 18 मार्केट बनी मल्टीलेवल पार्किंग व रेडिसन ब्लू होटल के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में बिजली का ट्रांसफर फटा , गर्म तेल से दो लोग गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में उम्रकैद की सजा सुनते ही भड़के हत्यारोपी, जज को भरी अदालत में दी जान से मारने की धमकी, कोर्ट में मचा हड़कंप

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हत्या के मामले में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
बिजनौर में उम्रकैद की सजा सुनते ही भड़के हत्यारोपी, जज को भरी अदालत में दी जान से मारने की धमकी, कोर्ट में मचा हड़कंप

बिजनौर: उम्रकैद की सजा के बाद दोषियों ने जज को दी धमकी, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

बिजनौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: उम्रकैद की सजा के बाद दोषियों ने जज को दी धमकी, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

मुरादाबाद में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता 2026 के तहत निकली भव्य जनजागरूकता रैली

मुरादाबाद। स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत नगर निगम मुरादाबाद द्वारा शहर में व्यापक जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता 2026 के तहत निकली भव्य जनजागरूकता रैली

अमरोहा में रमजान के दूसरे जुमे पर उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ

अमरोहा। रमजान के पाक महीने के दूसरे जुमे पर जिलेभर की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में रमजान के दूसरे जुमे पर उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश