भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

On

 मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में खुला और कारोबार की शुरुआत सुस्ती के साथ की। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स करीब 30 अंक गिरकर 82,220.48 पर खुला, लेकिन कुछ ही समय में 364.85 अंक यानी 0.44 प्रतिशत गिरकर 81,883.76 पर पहुंच गया।

वहीं एनएसई निफ्टी करीब 40 अंक गिरकर 25,459.85 पर खुला, लेकिन खबर लिखे जाने तक 119.05 (0.47 प्रतिशत) अंक गिरकर 25,377.50 पर पहुंच गया। इस दौरान, निफ्टी आईटी को छोड़कर निफ्टी के सभी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिखाई दिए। व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.41 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.51 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सेक्टरवार देखें तो केवल निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.81 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली, जबकि निफ्टी ऑटो में 0.84 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.99 प्रतिशत तो निफ्टी बैंक में 0.53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से आईटी शेयरों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में खरीदारी देखी गई और इंफोसिस, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, इटरनल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टीसीएस टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे। तो वहीं दूसरी ओर, मारुति सुजुकी, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, आईटीसी, एशियन पेंट्स और कोटक बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने का भाव मामूली बढ़ा, चांदी की फीकी पड़ी चमक ये भी पढ़ें  घरेलू सर्राफा बाजार में सोने का भाव मामूली बढ़ा, चांदी की फीकी पड़ी चमक

चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने बताया कि पिछले कारोबारी सत्र में बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निफ्टी50 ने 83 अंकों की मजबूत गैप-अप ओपनिंग की और इंट्राडे में 25,572.95 के उच्च स्तर तक पहुंचा। हालांकि, ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पाया और करीब 170 अंकों की तेज गिरावट के साथ 25,400 तक फिसल गया। अंत में, आखिरी समय की रिकवरी से यह 25,496.55 पर बंद हुआ और सिर्फ 14 अंकों की मामूली बढ़त दर्ज कर सका। यह दर्शाता है कि बाजार में फिलहाल स्पष्ट दिशा की कमी है। निफ्टी के लिए 25,600-25,650 का स्तर तात्कालिक रेजिस्टेंस है, जबकि 25,300-25,350 का दायरा सपोर्ट के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, आरएसआई 47.11 पर है, जो न्यूट्रल मोमेंटम का संकेत देता है। एक्सपर्ट ने आगे बताया कि संस्थागत निवेशकों की बात करें तो 26 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 3,465 करोड़ रुपए की बिकवाली करते हुए नेट सेलर रहे।

RBI का सख्त आदेश: बैंक ऐप्स से अब हटेंगे गुप्त शुल्क..बैंकों को दिए पारदर्शिता के निर्देश..जानें कैसे सुरक्षित होगा आपका पैसा ये भी पढ़ें  RBI का सख्त आदेश: बैंक ऐप्स से अब हटेंगे गुप्त शुल्क..बैंकों को दिए पारदर्शिता के निर्देश..जानें कैसे सुरक्षित होगा आपका पैसा

वहीं घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लगातार तीसरे सत्र में खरीदार बने रहे और उन्होंने 5,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर खरीदे। एक्सपर्ट ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता और बढ़ी हुई अस्थिरता के माहौल में ट्रेडर्स को अनुशासित और सोच-समझकर रणनीति अपनाने की सलाह दी जाती है। बाजार में गिरावट के दौरान मजबूत बुनियादी स्थिति वाले शेयरों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। निफ्टी में 25,800 के स्तर के ऊपर साफ और टिकाऊ ब्रेकआउट के बाद ही नई लंबी पोजीशन लेने पर विचार करना उचित होगा। इससे बाजार में मजबूत तेजी के संकेत मिलेंगे और सकारात्मक संरचना की पुष्टि होगी।

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर, आईटी शेयरों में बढ़त  ये भी पढ़ें  भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर, आईटी शेयरों में बढ़त

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

अमृतसर में स्कूलों और शताब्दी एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी, परिसरों की सघन जांच

अमृतसर। अमृतसर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। शहर के एक या अधिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
अमृतसर में स्कूलों और शताब्दी एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी, परिसरों की सघन जांच

शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

प्रयागराज। धर्म और राजनीति के बीच एक ताजा बयान ने पूरे देश के बौद्धिक और सामाजिक हलकों में हलचल पैदा...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

सीबीआई केस में बरी होने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'साबित हो गया, कट्टर ईमानदार हैं केजरीवाल और मनीष सिसोदिया'

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सीबीआई केस में बरी होने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'साबित हो गया, कट्टर ईमानदार हैं केजरीवाल और मनीष सिसोदिया'

अफगान सेना की जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, सैन्य बेस पर कब्जे का किया दावा

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव काफी बढ़ गया है। अफगान राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अफगान सेना की जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, सैन्य बेस पर कब्जे का किया दावा

व्यायाम से पूरी नींद तक, इन 6 आसान आदतों से रखें हृदय को सुरक्षित और मजबूत

नई दिल्ली। स्वस्थ हृदय यानी सुरक्षित और खुशहाल जिंदगी, लेकिन आज के अनियमित दिनचर्या और बढ़ते प्रदूषण की समस्या के...
लाइफस्टाइल 
व्यायाम से पूरी नींद तक, इन 6 आसान आदतों से रखें हृदय को सुरक्षित और मजबूत

उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

प्रयागराज। धर्म और राजनीति के बीच एक ताजा बयान ने पूरे देश के बौद्धिक और सामाजिक हलकों में हलचल पैदा...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

मुरादाबाद: टीएमयू क्रॉसरोड्स 5.0 प्रतियोगिता में मेरठ की विक्ट्री वाइपर्स बनी विजेता, सस्टेनेबल फ्यूचर्स पर आधारित अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन

मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डेवलपमेंट (सीटीएलडी) की ओर से ‘सस्टेनेबल फ्यूचर्सः नेविगेटिंग एथिकल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: टीएमयू क्रॉसरोड्स 5.0 प्रतियोगिता में मेरठ की विक्ट्री वाइपर्स बनी विजेता, सस्टेनेबल फ्यूचर्स पर आधारित अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन

'झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई', यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने रक्षा अपना पक्ष

वाराणसी। यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
'झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई', यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने रक्षा अपना पक्ष

मुरादाबाद: पॉश इलाके के घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरथला इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक तेंदुआ अचानक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: पॉश इलाके के घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश