मुरादाबाद: टीएमयू क्रॉसरोड्स 5.0 प्रतियोगिता में मेरठ की विक्ट्री वाइपर्स बनी विजेता, सस्टेनेबल फ्यूचर्स पर आधारित अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन

मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डेवलपमेंट (सीटीएलडी) की ओर से ‘सस्टेनेबल फ्यूचर्सः नेविगेटिंग एथिकल एंड एनवायरनमेंटल डिलेमा’ विषय पर प्रथम अंतर-विश्वविद्यालय केस स्टडी प्रतियोगिता ‘क्रॉसरोड्स 5.0’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में नैतिकता, पर्यावरणीय सोच और व्यावहारिक निर्णय क्षमता को विकसित करना था।

84b809bf-554e-45c9-8a44-6d7854ba05f2

मुरादाबाद नगर निगम बोर्ड बैठक में 11 अरब के विकास प्रस्ताव पारित, पार्षद कार्यालय और सफाई व्यवस्था पर लिए गए अहम फैसले ये भी पढ़ें  मुरादाबाद नगर निगम बोर्ड बैठक में 11 अरब के विकास प्रस्ताव पारित, पार्षद कार्यालय और सफाई व्यवस्था पर लिए गए अहम फैसले

मेरठ की टीम ने जीता खिताब

Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी ये भी पढ़ें  Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

प्रतियोगिता में देवान वीएस इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी मेरठ के बीटेक छात्रों कृतिका तेवतिया, अर्पिता राजपूत और अकमल खान की टीम ‘विक्ट्री वाइपर्स’ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। टीम ने अपने विश्लेषण और प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया।

होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे ये भी पढ़ें  होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

 

संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर दो टीमें

द्वितीय स्थान पर दो टीमों ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया। टीएमयू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बीटेक-ईई छात्रों अंश शर्मा, कनिष्का और रिया जैन की टीम ‘नेक्सस आर्किटेक्ट’ तथा मुरादाबाद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों आदित्य पनेरू, श्रेया सिंह और चंद्र प्रकाश जोशी की टीम ‘सस्टेन एक्स’ ने समान अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया।

 

टिमिट कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट की टीम तीसरे स्थान पर

तृतीय स्थान टिमिट कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के एमबीए छात्रों खुशी जैन, संस्कार जैन और गुनगुन कात्याल की टीम ‘डिसिजन आर्किटेक्ट्स’ को मिला। सभी विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सिंग बिल्डिंग के फिजियोथेरेपी लेक्चर थिएटर में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज के डीन प्रो. हरबंश दीक्षित उपस्थित रहे। साथ ही डेंटल एवं एलाइड हेल्थ साइंसेज की निदेशक गवर्नेंस नीलिमा जैन, लॉ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसके सिंह और सीटीएलडी के निदेशक प्रो. पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

 

युवाओं में नैतिकता और सतत विकास की समझ जरूरी

मुख्य अतिथि प्रो. हरबंश दीक्षित ने कहा कि आज के युवा पेशेवरों के लिए केवल तकनीकी दक्षता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नैतिकता और सतत विकास की समझ भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच छात्रों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।

 

भविष्य के नेतृत्व की झलक दिखी

नीलिमा जैन ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जटिल समस्याओं पर संतुलित और जिम्मेदार दृष्टिकोण प्रस्तुत किया, जो भविष्य के नेतृत्व की सकारात्मक झलक देता है। वहीं प्रो. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सीटीएलडी का उद्देश्य अनुभवात्मक अधिगम और रोजगारोन्मुख कौशलों को बढ़ावा देना है।

 

देशभर से 99 टीमों ने किया पंजीकरण

प्रतियोगिता में देशभर से कुल 99 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से कड़े मूल्यांकन के बाद 13 टीमों को फाइनल राउंड के लिए चुना गया। इन टीमों ने सामाजिक, पर्यावरणीय और व्यावसायिक चुनौतियों पर आधारित केस स्टडी प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

मेरिट सहभागिता पुरस्कार भी वितरित

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कई टीमों को मेरिट सहभागिता पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इनमें टीएमयू मैनेजमेंट कॉलेज की टीम ‘रोनिन’, मुरादाबाद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की ‘विजनरी वोल्ट’ और कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज की ‘सस्टनेज’ टीम शामिल रहीं।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन

कार्यक्रम का संचालन सीटीएलडी की सीनियर सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर मणि सारस्वत ने किया। विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों के छात्रों ने अपने नवाचार, विश्लेषणात्मक सोच और निर्णय क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया।

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

एआई शिक्षा में डाटा चोरी का डर? मानवाधिकार आयोग ने शिक्षा विभाग और आईटी मंत्रालय से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित शिक्षा पहल में बच्चों के व्यक्तिगत डाटा की सुरक्षा...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एआई शिक्षा में डाटा चोरी का डर? मानवाधिकार आयोग ने शिक्षा विभाग और आईटी मंत्रालय से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

झड़ते और रूखे बालों के लिए वरदान है चावल का पानी, रूखेपन से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली। आज के समय में केमिकल प्रोडक्ट्स बालों की समस्याओं को बढ़ा रहे हैं। ऐसे में लोग प्राकृतिक और...
लाइफस्टाइल 
झड़ते और रूखे बालों के लिए वरदान है चावल का पानी, रूखेपन से मिलेगा छुटकारा

अमेरिका: तीन सैनिकों को 'मेडल ऑफ ऑनर' से सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वितीय विश्व युद्ध, वियतनाम युद्ध और अफगानिस्तान युद्ध के दौरान 'कर्तव्य की पुकार से परे...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अमेरिका: तीन सैनिकों को 'मेडल ऑफ ऑनर' से सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप

मेरठ में होली से पहले चंडीगढ़ से लाई गई लाखों की अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ में होली पर खपाने के लिए चंड़ीगढ़ से लाई जा रही लाखों की शराब के साथ पांच शराब...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में होली से पहले चंडीगढ़ से लाई गई लाखों की अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली: एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचा, आरोपी पति-पत्नी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की द्वारका साउथ पुलिस टीम ने एक बड़े प्रॉपर्टी फ्रॉड का खुलासा करते हुए पति-पत्नी...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली: एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचा, आरोपी पति-पत्नी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मेरठ में होली से पहले चंडीगढ़ से लाई गई लाखों की अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ में होली पर खपाने के लिए चंड़ीगढ़ से लाई जा रही लाखों की शराब के साथ पांच शराब...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में होली से पहले चंडीगढ़ से लाई गई लाखों की अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

प्रयागराज। धर्म और राजनीति के बीच एक ताजा बयान ने पूरे देश के बौद्धिक और सामाजिक हलकों में हलचल पैदा...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

मुरादाबाद: टीएमयू क्रॉसरोड्स 5.0 प्रतियोगिता में मेरठ की विक्ट्री वाइपर्स बनी विजेता, सस्टेनेबल फ्यूचर्स पर आधारित अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन

मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डेवलपमेंट (सीटीएलडी) की ओर से ‘सस्टेनेबल फ्यूचर्सः नेविगेटिंग एथिकल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: टीएमयू क्रॉसरोड्स 5.0 प्रतियोगिता में मेरठ की विक्ट्री वाइपर्स बनी विजेता, सस्टेनेबल फ्यूचर्स पर आधारित अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन

'झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई', यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने रक्षा अपना पक्ष

वाराणसी। यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
'झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई', यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने रक्षा अपना पक्ष

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश