सुप्रीम कोर्ट से राहत के बावजूद 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बवाल जारी, किसान यूनियन ने किया विरोध-प्रदर्शन

On

मुरादाबाद। सुप्रीम कोर्ट द्वारा फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज किए जाने के बाद भी विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अदालत से फिल्म को बड़ी राहत मिलने के बावजूद उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) ने फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर फिल्म के विरोध में नारेबाजी की और इसे तुरंत बैन करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा आंदोलन करेंगे।

 

एनसीआरटीसी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो यात्रियों के लिए लॉयल्टी प्रोग्राम की शुरुआत की ये भी पढ़ें  एनसीआरटीसी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो यात्रियों के लिए लॉयल्टी प्रोग्राम की शुरुआत की

सहारनपुर में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ये भी पढ़ें  सहारनपुर में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

विरोध-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए संगठन ने कहा कि फिल्म के टाइटल और कहानी से एक विशेष समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं। उनका आरोप है कि फिल्म में यादव समाज की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है, जिससे सामाजिक तनाव बढ़ सकता है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर प्रशासन ने समय रहते फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फिल्म के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। गौरतलब है कि 25 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के टाइटल और रिलीज पर रोक लगाने की मांग को खारिज कर दिया था। अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि फिल्म के शीर्षक से किसी भी जाति या समुदाय का अपमान नहीं होता।

बागपत: राष्ट्र वंदना चौक पर ‘आंचल स्तनपान बूथ’ का शुभारंभ, माताओं को मिलेगा सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण ये भी पढ़ें  बागपत: राष्ट्र वंदना चौक पर ‘आंचल स्तनपान बूथ’ का शुभारंभ, माताओं को मिलेगा सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण

 

केवल आशंका के आधार पर किसी फिल्म के टाइटल को असंवैधानिक नहीं ठहराया जा सकता। न्यायालय ने यह मामला फिल्म 'घूसखोर पंडत' से अलग बताया था और कहा कि यहां किसी समुदाय को नकारात्मक रूप में पेश करने का कोई ठोस आधार नजर नहीं आता। 'यादव जी की लव स्टोरी' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

 

आपका विश्वास, हमारी ताकत! 🙏
फेसबुक पर 53 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 26 मिलियन व्यूज के बाद, अब रॉयल बुलेटिन आ गया है आपके व्हाट्सएप पर। बिना किसी शोर-शराबे के, केवल महत्वपूर्ण और सच्ची खबरें सीधे आपके फोन पर।

हमसे अभी जुड़ें:

https://whatsapp.com/channel/0029Va5FkeECBtx7j1Kk9T3Z

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

नोएडा: आवारा सांडों का खूनी आतंक, दो अलग-अलग हमलों में एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

   नोएडा। दिल्ली से सटे हाईटेक शहर नोएडा की सड़कों पर आवारा सांडों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: आवारा सांडों का खूनी आतंक, दो अलग-अलग हमलों में एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

“ऑपरेशन कन्विक्शन” में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

मेरठ। “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अन्तर्गत थाना जानी पुलिस ने सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप किशोरी के अपहरण और...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
“ऑपरेशन कन्विक्शन” में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

मुजफ्फरनगर: होली और रमजान पर पुलिस का कड़ा पहरा, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का भरोसा

   मुजफ्फरनगर। आगामी होली के उत्सव और रमजान के पवित्र महीने को देखते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: होली और रमजान पर पुलिस का कड़ा पहरा, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का भरोसा

पैरों की सूजी नसें दे रही हैं दर्द? अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगी राहत

नई दिल्ली। पैरों की नसों का सूजना गंभीर समस्या है। अक्सर लोग इसे थकान, हल्की सूजन या उम्र का असर...
हेल्थ 
पैरों की सूजी नसें दे रही हैं दर्द? अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगी राहत

एआई का असर, एक्स के सह-संस्थापक जैक डोर्सी की कंपनी ब्लॉक ने 4,000 कर्मचारियों की छंटनी का किया ऐलान

नई दिल्ली। ट्विटर (अब एक्स) के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने अपनी कंपनी ब्लॉक से 40 प्रतिशत कर्मचारियों को निकालने का...
Breaking News  बिज़नेस 
एआई का असर, एक्स के सह-संस्थापक जैक डोर्सी की कंपनी ब्लॉक ने 4,000 कर्मचारियों की छंटनी का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश

“ऑपरेशन कन्विक्शन” में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

मेरठ। “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अन्तर्गत थाना जानी पुलिस ने सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप किशोरी के अपहरण और...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
“ऑपरेशन कन्विक्शन” में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

मेरठ: शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, जाति और नशा मुक्त भारत का संकल्प

मेरठ। शुक्रवार को शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस के अवसर पर हिन्द मजदूर किसान समिति के बैनर तले...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, जाति और नशा मुक्त भारत का संकल्प

मेरठ: दरोगा पर वकील को धमकाने और रिश्वत मांगने का आरोप, मेरठ बार एसोसिएशन ने एसएसपी से की शिकायत

मेरठ। जनपद के थाना लोहिया नगर क्षेत्र में एक अधिवक्ता और जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी को पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: दरोगा पर वकील को धमकाने और रिश्वत मांगने का आरोप, मेरठ बार एसोसिएशन ने एसएसपी से की शिकायत

मेरठ: कूट रचित दस्तावेजों के जरिए करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, डीआईजी से न्याय की गुहार

मेरठ। जनपद के थाना भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में बेशकीमती जमीन को जालसाजी और कूट रचित दस्तावेजों के जरिए...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: कूट रचित दस्तावेजों के जरिए करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, डीआईजी से न्याय की गुहार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश