यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

On

लखनऊ । उत्त्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उन 47 हजार राज्य अधिकारियों कर्मचारियों को कई प्रतिबंधों के साथ एक और मौका दिया है, जिन्हाेंने अब तक मानव संपदा पोर्टल पर चल अचल संपत्ति का विवरण नहीं भरा है। ऐसे अधिकारी - कर्मचारी अब 26 फरवरी से 10 मार्च तक विवरण भर सकते हैं। 31 जनवरी तक 47 हजार 816 अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपना विवरण अपलोड नहीं किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लगातार राज्य अधिकारियों व कर्मचारियों को बार बार ऐसे निर्देश दिए जा रहे हैं कि अपनी चल - अचल संपति मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करें। इसके बाद भी 31 जनवरी तक लगभग 47 हजार अधिकारियों कर्मचारियों ने संबंधित विवरण अपलोड नहीं किया है। अब इन पर सरकार सख्ती कर रही है। शासन ने ऐसे भी निर्देश दिए थे कि विवरण न अपलोड करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलेगा। इतने सख्त आदेश के बावजूद बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने अपना विवरण नहीं भरा है।

ऐसे में प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से सभी विभागाध्यक्षाें व प्रमुख सचिवाें काे भेजे गये आदेश में निर्देश दिए हैं कि 31 जनवरी तक मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल अचल संपत्ति का विवरण न दर्ज करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इनमें उक्त कार्मिकों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जाएगी। इन कार्मिकों को वर्तमान चयन वर्ष में पदोन्नति पर विचार न किया जाय और उन कार्मिकों को एसीपी न दिया जाय जिन्हें इस वर्ष देय हो। इसी प्रकार उक्त कार्मिकों को विदेश यात्रा और प्रतिनियुक्ति के लिए विजिलेंस क्लीयरेंस न दिया जाय। इतना ही नहीं यह निर्देश दिए गए हैं कि पोर्टल पर विवरण न दर्ज करने वाले कार्मिकों को जनवरी का वेतन भुगतान करने वाले आहरण वितरण अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

शासनादेश में कहा गया है कि 31 जनवरी तक अपना विवरण न दर्ज करने वाले कार्मिक, जो 10 मार्च तक अपनी चल अचल संपत्ति का विवरण अपलोड कर देते हैं, उन्हें ऐसा करने के तुरंत बाद जनवरी व फरवरी 2026 का वेतन भुगतान कर दिया जाएगा। यह संबंधित आहरण वितरण अधिकारी का दायित्व होगा।

Views: 67

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सभागार में वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 

बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

लखनऊ - बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमा शंकर सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

लखनऊ । उत्त्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उन 47 हजार राज्य अधिकारियों कर्मचारियों को कई प्रतिबंधों के साथ एक...

T20 World Cup 2026 के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, लिवर कैंसर से पिता खान चंद का निधन

इस समय जहां एक ओर T20 World Cup 2026 का रोमांच चरम पर है वहीं भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
T20 World Cup 2026 के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, लिवर कैंसर से पिता खान चंद का निधन

शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम, पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

प्रयागराज: पॉक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी पर शुक्रवार, 27 फरवरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 

उत्तर प्रदेश

'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सभागार में वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

लखनऊ - बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमा शंकर सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

लखनऊ । उत्त्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उन 47 हजार राज्य अधिकारियों कर्मचारियों को कई प्रतिबंधों के साथ एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम, पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

प्रयागराज: पॉक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी पर शुक्रवार, 27 फरवरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम,  पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश