मुजफ्फरनगर: जैन मिलन विहार कॉलोनी में इनकम टैक्स का छापा, पेपर व्यापारी के घर सुबह से देर रात तक चलती रही जांच
मुजफ्फरनगर। शहर की जैन मिलन विहार कॉलोनी में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से पहुंची इंकम टैक्स विभाग की टीम ने एक पेपर ट्रेडिंग कारोबारी राजकमल जैन के आवास पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी। टीम तीन गाड़ियों में अर्धसैनिक बलों के साथ मौके पर पहुंची और घर को चारों ओर से घेरकर जांच प्रारंभ की, जो देर रात तक चलती रही।
बताया जा रहा है कि संबंधित व्यापारी कागज के थोक कारोबार से जुड़ा है। कार्रवाई सुबह से शुरू होकर दोपहर तक जारी रही। अधिकारियों ने घर के भीतर रखे दस्तावेजों, खातों और अन्य अभिलेखों की गहन जांच की। छापेमारी के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई और मुख्य द्वार पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई।
ये भी पढ़ें आगरा: भाजपा विधायक के बेटे की दबंगई, टोल बैरियर नहीं उठाने पर कर्मचारी को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल
विभागीय सूत्रों के अनुसार जैन मिलन विहार कॉलोनी के अलावा शहर के अन्य संभावित ठिकानों पर भी एक साथ कार्रवाई की जा रही है। हालांकि जांच पूरी होने तक विस्तृत जानकारी साझा करने से अधिकारियों ने इंकार किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली स्थित एक फर्म पर छापे के बाद राजकमल जैन के यहां भी छापा मारा गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी के कारण कॉलोनी में आवाजाही भी सीमित रही। फिलहाल आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी है और कार्रवाई देर रात तक भी चलती रही।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां