किसान नेताओं के साथ बदसलूकी पर भड़का आक्रोश, मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन कर बड़े आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। जनपद बिजनौर में अंडरपास की मांग को लेकर धरना दे रहे भारतीय किसान संघ के नेताओं और ग्रामीणों के साथ हुई कथित बदसलूकी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में मुजफ्फरनगर में किसान संघ के पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। संगठन ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ, तो मेरठ प्रांत में सरकार के खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।

पूरा मामला बिजनौर के देहरादून कॉलोनी तिराहे का है, जहां मेरठ-पौड़ी हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास अंडरपास बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। ग्रामीणों का तर्क है कि अंडरपास न बनने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाएगा और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग जनभावनाओं की अनदेखी कर रहे हैं। उनका दावा है कि कुछ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने निजी स्वार्थ के चलते नक्शे में अंडरपास के निर्माण को नजरअंदाज किया है।

शुकतीर्थ में शिव जयंती महोत्सव की धूम, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान ये भी पढ़ें  शुकतीर्थ में शिव जयंती महोत्सव की धूम, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

प्रदर्शनकारियों ने पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि देर रात पुलिस बल का प्रयोग कर धरना समाप्त कराने की कोशिश की गई। इस दौरान किसान संघ के नेताओं को नजरबंद किया गया, जिसे संगठन ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। मुजफ्फरनगर में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला मंत्री डॉक्टर सतेंद्र शर्मा ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि किसानों के साथ यह बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि इस लड़ाई को सड़क से लेकर लखनऊ तक लड़ा जाएगा।

मुजफ्फरनगर: जैन मिलन विहार कॉलोनी में इनकम टैक्स का छापा, पेपर व्यापारी के घर सुबह से देर रात तक चलती रही जांच ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: जैन मिलन विहार कॉलोनी में इनकम टैक्स का छापा, पेपर व्यापारी के घर सुबह से देर रात तक चलती रही जांच

भारतीय किसान संघ ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द ही अंडरपास निर्माण की मांग पूरी नहीं हुई और दोषियों पर गाज नहीं गिरी, तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के किसान भी इस आंदोलन में शामिल होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

मुजफ्फरनगर: सठेड़ी हादसे के पीड़ितों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, परिजनों को बंधाया ढांढस ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: सठेड़ी हादसे के पीड़ितों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, परिजनों को बंधाया ढांढस

Views: 91

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): शहर के दा एस डी पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं नगर विधायक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल द्वारा आयोजित भव्य होली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

चौरावाला (रॉयल बुलेटिन): जनपद के मोरना क्षेत्र अंतर्गत ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला में चबूतरे और नाली के विवाद...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन की जागी नींद, प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दी 'चेतावनी', अतिक्रमणकारियों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

मुज़फ़्फ़रनगर: जनपद के विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन की जागी नींद,  प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दी 'चेतावनी', अतिक्रमणकारियों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

खतौली: 2 मौतों के बाद जागी प्रशासन की नींद; कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईट गैज, 'मौत के सौदागर' भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

खतौली: जनपद के खतौली क्षेत्र में बीते दो दिन पूर्व हुए उस दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने आखिरकार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली: 2 मौतों के बाद जागी प्रशासन की नींद; कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईट गैज, 'मौत के सौदागर' भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

उत्तर प्रदेश

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एसआईटी ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।  यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली  बागपत 
बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबिल व बैटरी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश