शुकतीर्थ में शिव जयंती महोत्सव की धूम, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय में की सहभागिता; आध्यात्मिक शांति का दिया संदेश

शुकतीर्थ(मुजफ्फरनगर)। पौराणिक एवं तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के केंद्र पर 'शिव जयंती महोत्सव' एवं 'वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के मार्गदर्शक और अनुभव की पाठशाला हैं। उनका सम्मान करना हमारी समृद्ध संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने ब्रह्मकुमारी संस्थान द्वारा समाज में फैलाई जा रही आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मकता की सराहना की। इस दौरान देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया।

मुजफ्फरनगर में गांव में गंदगी का वीडियो बनाना पड़ा भारी, प्रधान ने पुलिस के साथ मिलकर इन्फ्लुएंसर्स से चौकी में मंगवाई माफी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में गांव में गंदगी का वीडियो बनाना पड़ा भारी, प्रधान ने पुलिस के साथ मिलकर इन्फ्लुएंसर्स से चौकी में मंगवाई माफी

ध्यान केंद्र और विश्वविद्यालय का भ्रमण
कार्यक्रम के पश्चात डॉ. निर्वाल ने बी.के. प्रवेश दीदी के साथ विश्वविद्यालय परिसर और नवनिर्मित ध्यान केंद्र (Meditation Center) का भ्रमण किया। उन्होंने वहां की शांतिपूर्ण व्यवस्थाओं और आध्यात्मिक वातावरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे केंद्र तनावपूर्ण जीवन में मानसिक शांति प्रदान करने में सहायक सिद्ध होते हैं। मुख्य वक्ता डॉ. अश्वनी कम्बोज ने कहा की देश के निर्माण में युवा पीढ़ी का जोश और बुजुर्गों का अनुभव हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी ने कहा कि युवाओं में नशे की बढ़ती लत को देखकर उनका मन व्याकुल है। कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी व कर्नल राजन छिब्बर ने  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की हमें निजी अभिवादन शब्दों को विराम देकर जय हिंद के अभिवादन को अपनाना होगा।

मंत्री ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला: बोले— "मुजफ्फरनगर जल रहा था और बाप-बेटे सैफई में नाच देख रहे थे" ये भी पढ़ें  मंत्री ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला: बोले— "मुजफ्फरनगर जल रहा था और बाप-बेटे सैफई में नाच देख रहे थे"

श्रद्धालुओं में रहा भारी उत्साह
शिव जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को ईश्वरीय सौगात और प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सेवाधारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

खतौली में बेटियों ने दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र,जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक ये भी पढ़ें  खतौली में बेटियों ने दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र,जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

 

Views: 29

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

अफगान-पाकिस्तान में भीषण सैन्य संघर्ष शुरू: दोनों देशों ने किया एक दूसरे के भारी नुकसान का दावा

काबुल/इस्लामाबाद- सीमावर्ती क्षेत्र: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन पर तनाव अब पूर्णकालिक सैन्य संघर्ष में बदल चुका है।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
अफगान-पाकिस्तान में भीषण सैन्य संघर्ष शुरू: दोनों देशों ने किया एक दूसरे के भारी नुकसान का दावा

मोरना हत्याकांड: पिता की कातिल बेटियों का सहयोगी प्रेमी गिरफ्तार, नशे की गोलियों से रची थी खौफनाक साजिश

मोरना: भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में बीते 23 फरवरी को दलित किसान रामप्रसाद (55) की हत्या के मामले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मोरना हत्याकांड: पिता की कातिल बेटियों का सहयोगी प्रेमी गिरफ्तार, नशे की गोलियों से रची थी खौफनाक साजिश

मुजफ्फरनगर में बड़े पेपर कारोबारी के आवास पर आयकर विभाग का बड़ा छापा, मची खलबली

मुज़फ्फरनगर :    शहर की प्रमुख बस्ती जैन मिलन विहार में गुरुवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली अल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बड़े पेपर कारोबारी के आवास पर आयकर विभाग का बड़ा छापा, मची खलबली

भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला: इस साल नहीं मनाएंगे होली, विरोध में मौन संकल्प, TET की अनिवार्यता के खिलाफ लिया फैसला

मुज़फ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के शिक्षक प्रकोष्ठ ने उत्तर प्रदेश में इस बार होली का पर्व न मनाने का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला: इस साल नहीं मनाएंगे होली, विरोध में मौन संकल्प, TET की अनिवार्यता के खिलाफ लिया फैसला

मंसूरपुर में 'डेयरी' की दही में निकले कीड़े, संचालक ने दी धमकी तो भड़के ग्रामीण; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

मंसूरपुर (मुज़फ़्फ़रनगर): मंसूरपुर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित 'अमान डेयरी' से खरीदी गई दही में कीड़े निकलने का मामला सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मंसूरपुर में 'डेयरी' की दही में निकले कीड़े, संचालक ने दी धमकी तो भड़के ग्रामीण; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

उत्तर प्रदेश

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एसआईटी ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।  यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली  बागपत 
बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबिल व बैटरी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश