खतौली में बेटियों ने दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र,जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक
विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय के एनएसएस शिविर का तीसरा दिन; प्रबंधक संजीव शर्मा ने रैली को दिखाई हरी झंडी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय, गंगधाड़ी की दोनों इकाइयों के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा द्वारा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस मौके पर आयोजित रैली के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस अधिकारी डॉ. कविता वर्मा ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत' महज एक नारा नहीं, बल्कि नए भारत का सकारात्मक भविष्य है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन धन योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया मिशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं की जानकारी साझा की, ताकि ग्रामीण इन कौशल प्रशिक्षणों का लाभ उठाकर देश के निर्माण में योगदान दे सकें।
जल है तो कल है
शिविर के दौरान जल संरक्षण के प्रति भी ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को जागरूक किया गया। एनएसएस अधिकारी श्रीमती सुलक्षणा आर्य ने वर्षा जल संचयन की तकनीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने रूफटॉप हार्वेस्टिंग और गड्ढे बनाकर पानी बचाने की विधि समझाते हुए कहा कि वर्षा जल का संचयन ही भविष्य की जल संकट की समस्या का समाधान है। स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों को याद दिलाया कि यदि हम आज पानी की एक-एक बूंद बचाएंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों का कल सुरक्षित होगा।
ये भी पढ़ें मीरापुर के सिकंदरपुर में दूध बना'जहर'! 55 वर्षीय व्यक्ति की हालत नाजुक, अपनों पर ही लगे गंभीर आरोपअनुशासन और सेवा का संगम
शिविर के दौरान छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर प्रवक्ता श्रीमती अनीता देवी, श्रीमती साधना सोम सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। शिविर के माध्यम से छात्राओं ने न केवल किताबी ज्ञान बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और ग्रामीण परिवेश की समस्याओं को समझने का व्यवहारिक अनुभव भी प्राप्त किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां