मुजफ्फरनगर में मोती झील में मछलियों के शिकार और शुकतीर्थ में मोबाइल टावर के खिलाफ हिंदू संगठन का हल्लाबोल

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे दो मांग पत्र; धार्मिक भावनाएं आहत करने और रेडिएशन के खतरे पर जताई गहरी चिंता

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट (सिटी मजिस्ट्रेट) को दो अलग-अलग समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपे। संगठन ने शामली रोड स्थित मोती झील में मछली पालन के ठेके को तत्काल निरस्त करने और तीर्थ नगरी शुकतीर्थ की घनी आबादी के बीच लगाए जा रहे मोबाइल टावर पर रोक लगाने की पुरजोर मांग की है।

नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे गए पहले ज्ञापन में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा ने कहा कि शामली रोड स्थित मोती झील हिंदू समाज की धार्मिक मान्यताओं का केंद्र है। लोग यहां ग्रह दोषों से मुक्ति और मन की शांति के लिए मछलियों को दाना व आटे की गोलियां खिलाते हैं। आरोप है कि मछली पालन के नाम पर यहां घातक केमिकल डालकर और जाल बिछाकर हजारों मछलियों की हत्या की जा रही है, जिसे ट्रकों में भरकर ले जाया जाता है। इस कृत्य से न केवल जलीय जीवन समाप्त हो रहा है, बल्कि हिंदू समाज की भावनाएं भी आहत हो रही हैं। संगठन ने मांग की है कि मोती झील को 'धरोहर' घोषित कर इसका सौंदर्यीकरण कराया जाए और यहां मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।

मंत्री ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला: बोले— "मुजफ्फरनगर जल रहा था और बाप-बेटे सैफई में नाच देख रहे थे" ये भी पढ़ें  मंत्री ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला: बोले— "मुजफ्फरनगर जल रहा था और बाप-बेटे सैफई में नाच देख रहे थे"

शुकतीर्थ: आबादी के बीच टावर का विरोध
दूसरे ज्ञापन में धार्मिक स्थल शुकतीर्थ में अवैध रूप से लगाए जा रहे मोबाइल टावर का मुद्दा उठाया गया। संगठन का आरोप है कि टावर कंपनी बिना स्थानीय नागरिकों की सहमति के घनी आबादी में कार्य शुरू कर चुकी है। टावर से होने वाले रेडिएशन का स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि विरोध करने पर नागरिकों को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। संगठन ने मांग की है कि इस टावर की एनओसी तत्काल रद्द की जाए।

मुजफ्फरनगर के कचहरी परिसर में चोरों का तांडव: एक सप्ताह में 9 चैंबरों के ताले टूटे, वकीलों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के कचहरी परिसर में चोरों का तांडव: एक सप्ताह में 9 चैंबरों के ताले टूटे, वकीलों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) सरिता शर्मा अरोड़ा, प्रवीण जैन, राजीव बंसल, सोनू महेश्वरी, संजय गोस्वामी, सोनू धीमान, अरविंद कुमार, श्याम वर्मा, अंकित पाल सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

मुजफ्फरनगर: बिना छत दिए गरीबों को उजाड़ने पहुंची पालिका टीम का विधायक पंकज मलिक ने किया विरोध, रुकवाई कार्रवाई ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बिना छत दिए गरीबों को उजाड़ने पहुंची पालिका टीम का विधायक पंकज मलिक ने किया विरोध, रुकवाई कार्रवाई


Views: 32

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): शहर के दा एस डी पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं नगर विधायक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल द्वारा आयोजित भव्य होली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

चौरावाला (रॉयल बुलेटिन): जनपद के मोरना क्षेत्र अंतर्गत ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला में चबूतरे और नाली के विवाद...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन की जागी नींद, प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दी 'चेतावनी', अतिक्रमणकारियों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

मुज़फ़्फ़रनगर: जनपद के विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन की जागी नींद,  प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दी 'चेतावनी', अतिक्रमणकारियों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

खतौली: 2 मौतों के बाद जागी प्रशासन की नींद; कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईट गैज, 'मौत के सौदागर' भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

खतौली: जनपद के खतौली क्षेत्र में बीते दो दिन पूर्व हुए उस दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने आखिरकार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली: 2 मौतों के बाद जागी प्रशासन की नींद; कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईट गैज, 'मौत के सौदागर' भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

उत्तर प्रदेश

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एसआईटी ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।  यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली  बागपत 
बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबिल व बैटरी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश