मुजफ्फरनगर के कचहरी परिसर में चोरों का तांडव: एक सप्ताह में 9 चैंबरों के ताले टूटे, वकीलों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर, जिसे सुरक्षा के लिहाज से सबसे संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, इन दिनों चोरों के निशाने पर है। पिछले एक सप्ताह के भीतर अज्ञात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए अधिवक्ताओं के 8 से 9 चैंबरों को अपना निशाना बनाया है। लगातार हो रही इन वारदातों ने कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोलकर रख दी है।
जानकारी के अनुसार, चोरों का यह गिरोह मुख्य रूप से अधिवक्ताओं के चैंबरों में लगे एयर कंडीशनर (AC) की बाहरी मशीनों से कीमती तांबे के तार और अन्य उपकरण चोरी कर रहा है। गुरुवार की सुबह जब अधिवक्ता रोजाना की तरह अपने चैंबरों पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। अधिवक्ता हुकमचंद मलिक और राकेश मलिक समेत कई अन्य वरिष्ठ वकीलों के चैंबरों में एसी के कॉपर वायर गायब मिले। चोरों ने बड़ी ही सफाई से मशीनों को काटकर कीमती सामान पार कर दिया।
पीड़ित अधिवक्ताओं ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि कचहरी परिसर में चौबीसों घंटे पुलिस की चौकसी रहती है, सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और पास में ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्यालय भी स्थित हैं, इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पहली चोरी के बाद ही लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस की ढिलाई के कारण चोरों के हौसले बढ़ गए और एक हफ्ते में वारदातों की संख्या बढ़कर नौ तक पहुंच गई।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: आधी रात शिक्षकों के धरने पर पहुंचे मंत्री कपिल देव, बीएसए की कार्यप्रणाली पर भड़केअधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई और चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने और अज्ञात चोरों की शिनाख्त करने का दावा कर रही है, लेकिन कचहरी जैसे सुरक्षित घेरे में हुई इन चोरियों ने आम जनता और कानूनी पेशा से जुड़े लोगों के बीच असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां