बागपत: देवर ने ईंट से कूचकर भाभी की निर्मम हत्या की, फिर उठाया ये कदम, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

मृतका के पिता ने पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया; आरोपी देवर का मेरठ में इलाज जारी

On

खेकड़ा (बागपत): जिले के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के सांकरौद गांव में बुधवार को हुई एक महिला की हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। गांव निवासी साहिल ने अपनी भाभी चंचल (26) की ईंट से सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने दो मंजिला मकान से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

दहेज उत्पीड़न का आरोप, सात के खिलाफ मुकदमा

सीएम योगी का जापान दौरा : मित्सुई प्रबंधन के साथ की व्यापक निवेश पर चर्चा, दिया यूपी में बड़े निवेश का न्योता ये भी पढ़ें  सीएम योगी का जापान दौरा : मित्सुई प्रबंधन के साथ की व्यापक निवेश पर चर्चा, दिया यूपी में बड़े निवेश का न्योता

इस घटना के बाद मृतका के पिता रवि प्रकाश ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति नवीन, आरोपी देवर साहिल, दूसरे देवर देशराज, फूफा, बुआ और एक अज्ञात व्यक्ति समेत कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रवि प्रकाश के अनुसार, चंचल की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी और शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले उस पर दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चंचल के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी।

कश्मीरी गेट में कार पर गोलीबारी, खुद को लॉरेंस बिश्नोई लीगल टीम का सदस्य बताने वाला एक व्यक्ति घायल ये भी पढ़ें  कश्मीरी गेट में कार पर गोलीबारी, खुद को लॉरेंस बिश्नोई लीगल टीम का सदस्य बताने वाला एक व्यक्ति घायल

आरोपी की कहानी और पुलिस की कार्रवाई

मुजफ्फरनगर: पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के बेटे की जमानत में बड़ा खेल, पुलिस के फर्जी साइन और मोहर लगाकर कराई रिहाई ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के बेटे की जमानत में बड़ा खेल, पुलिस के फर्जी साइन और मोहर लगाकर कराई रिहाई

वारदात के बाद आरोपी साहिल ने पहले इसे एक हादसा बताते हुए कहा था कि वह बंदरों से डरकर छत से नीचे गिर गया, जबकि घटनास्थल पर मिली साक्ष्यों और चंचल की मौत ने उसके दावों को झूठा साबित कर दिया। गंभीर रूप से घायल साहिल को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल और फिर मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ की जा रही है। एएसपी प्रवीण कुमार चौहान और सीओ रोहन चौरसिया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर जल्द ही विस्तृत खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Views: 75

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सभागार में वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

लखनऊ - बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमा शंकर सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

लखनऊ । उत्त्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उन 47 हजार राज्य अधिकारियों कर्मचारियों को कई प्रतिबंधों के साथ एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

T20 World Cup 2026 के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, लिवर कैंसर से पिता खान चंद का निधन

इस समय जहां एक ओर T20 World Cup 2026 का रोमांच चरम पर है वहीं भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
T20 World Cup 2026 के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, लिवर कैंसर से पिता खान चंद का निधन

शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम, पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

प्रयागराज: पॉक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी पर शुक्रवार, 27 फरवरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम,  पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

उत्तर प्रदेश

'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सभागार में वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

लखनऊ - बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमा शंकर सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

लखनऊ । उत्त्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उन 47 हजार राज्य अधिकारियों कर्मचारियों को कई प्रतिबंधों के साथ एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम, पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

प्रयागराज: पॉक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी पर शुक्रवार, 27 फरवरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम,  पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश