'हल्दीराम' पर छापा, 1 क्विंटल एक्सपायर्ड मिठाई नष्ट, 55 लाख से अधिक की सामग्री जब्त; विभाग ने लैब भेजे नमूने
लखनऊ: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान हल्दीराम के वेयर हाउस सहित कई कोल्ड स्टोरेज और संस्थानों से भारी मात्रा में मिलावटी और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ बरामद किए गए। विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।
हल्दीराम स्टोरेज में मिली एक्सपायर्ड मिठाई
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: आधी रात शिक्षकों के धरने पर पहुंचे मंत्री कपिल देव, बीएसए की कार्यप्रणाली पर भड़केफैजुल्लागंज स्थित हल्दीराम के स्टोरेज में छापेमारी के दौरान टीम को 1 क्विंटल 12 किलो एक्सपायर्ड सोनपापड़ी और राजभोग बरामद हुए। अधिकारियों ने लगभग 45,000 रुपये मूल्य की इस सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवा दिया। इसके साथ ही, विभाग ने वहां से असॉर्टेड पेड़ा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पेठा और गुजिया के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
ये भी पढ़ें मोरना हत्याकांड: पिता के कातिल बेटियों को मिले कड़ी सजा, माँ और भाई ने रोते हुए की इंसाफ की मांग55 लाख से अधिक का माल सीज
अभियान के दौरान ऐशबाग स्थित स्वरूप कोल्ड स्टोरेज पर बड़ी कार्रवाई की गई। यहां से 8,499 किलो काली मिर्च और 378 किलो खोया सीज किया गया। कुल मिलाकर इस अभियान में 10,415 किलो खाद्य पदार्थ जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 55.91 लाख रुपये है। इसके अलावा, महानगर स्थित 'ग्लोब कैफे' से भी पनीर और गुजिया के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिबंधित रंगों के प्रति जागरूकता
विभागीय टीम ने 'फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स' के माध्यम से मड़ियांव क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चलाया। अधिकारियों ने नागरिकों को खुले में बिकने वाले चटकीले रंगों वाले पापड़ और कचरी के सेवन से बचने की सलाह दी। बताया गया कि इन उत्पादों में प्रतिबंधित सिंथेटिक रंगों का प्रयोग किया जाता है, जो पाचन तंत्र की गड़बड़ी, एलर्जी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां