लोक भवन के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की तत्परता से बची जान

On

लखनऊ ।  पड़ोसी से जमीन विवाद को लेकर एक महिला ने शुक्रवार अपरान्ह एक बजे के करीब लोकभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने जैसे ही अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद आत्मदाह निरोधी दस्ते और पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बचा कर हजरतगंज पुलिस के हवाले कर दिया। हजरतगंज पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला सुमन (परिवर्तित नाम) न्यू श्रीनगर, मानकनगर की रहने वाली है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उनका अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी द्वारा कथित रूप से भूमि पर अतिक्रमण किया गया है तथा विरोध करने पर उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दी गईं।

महिला का कहना है कि उन्होंने पहले भी भूमि की पैमाइश और सीमांकन के लिए आवेदन दिए थे, लेकिन अब तक स्पष्ट समाधान नहीं हो सका। हजरतगंज पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिये महिला को थाना मानकनगर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर अभिलेखों की जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं लखनऊ पुलिस ने अपील की है कि किसी भी विवाद के समाधान के लिए आत्मघाती कदम उठाना उचित नहीं है। संबंधित महिला को परामर्श और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

‘केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स ने अफवाहों पर लगाया विराम, बोले- टीजर-ट्रेलर कुछ भी नहीं हटाया गया ये भी पढ़ें  ‘केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स ने अफवाहों पर लगाया विराम, बोले- टीजर-ट्रेलर कुछ भी नहीं हटाया गया

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

झारखंड के गांवों की बदलेगी सूरत, पंचायतों के विकास के लिए केंद्र ने खोला खजाना

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने झारखंड में ग्रामीण लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम...
देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
झारखंड के गांवों की बदलेगी सूरत, पंचायतों के विकास के लिए केंद्र ने खोला खजाना

अमरोहा में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, कार सवार दो युवक बाल-बाल बचे, कार पर की फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद

अमरोहा- जनपद में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। थाना रजबपुर क्षेत्र के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, कार सवार दो युवक बाल-बाल बचे, कार पर की फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद

मुरादाबाद: इसहाकी मस्जिद में तरावीह के दौरान कुरआन मुकम्मल, मुल्क में अमन-तरक्की की दुआ

मुरादाबाद। रमजान के पवित्र महीने में शहर की इसहाकी मस्जिद में नमाज-ए-तरावीह के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल होने पर अकीदत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: इसहाकी मस्जिद में तरावीह के दौरान कुरआन मुकम्मल, मुल्क में अमन-तरक्की की दुआ

"पहलगाम हमले के बाद 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखने वाले आरोपी को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत"

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पहलगाम हमले के तुरंत बाद इंस्टाग्राम पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' पोस्ट करने के आरोपी को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
"पहलगाम हमले के बाद 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखने वाले आरोपी को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत"

शामली पुलिस का बड़ा अभियान: 22 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

शामली। जनपद शामली में पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान...
शामली 
शामली पुलिस का बड़ा अभियान: 22 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, कार सवार दो युवक बाल-बाल बचे, कार पर की फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद

अमरोहा- जनपद में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। थाना रजबपुर क्षेत्र के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, कार सवार दो युवक बाल-बाल बचे, कार पर की फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद

मुरादाबाद: इसहाकी मस्जिद में तरावीह के दौरान कुरआन मुकम्मल, मुल्क में अमन-तरक्की की दुआ

मुरादाबाद। रमजान के पवित्र महीने में शहर की इसहाकी मस्जिद में नमाज-ए-तरावीह के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल होने पर अकीदत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: इसहाकी मस्जिद में तरावीह के दौरान कुरआन मुकम्मल, मुल्क में अमन-तरक्की की दुआ

"पहलगाम हमले के बाद 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखने वाले आरोपी को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत"

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पहलगाम हमले के तुरंत बाद इंस्टाग्राम पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' पोस्ट करने के आरोपी को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
"पहलगाम हमले के बाद 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखने वाले आरोपी को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत"

मुरादाबाद के शिवांग कुमार का आईपीएल में चयन, सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेंगे

मुरादाबाद। जनपद के होनहार युवा क्रिकेटर शिवांग कुमार ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के शिवांग कुमार का आईपीएल में चयन, सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेंगे

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश