शामली पुलिस का बड़ा अभियान: 22 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
शामली। जनपद शामली में पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना कांधला, गढ़ीपुख्ता, झिंझाना, आदर्श मंडी, थानाभवन और कोतवाली शामली पुलिस ने कुल 22 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा यह अभियान माननीय न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर वांछित अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित थानों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारीगिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते
ये भी पढ़ें शामली में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता अभियानगिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में—
रिजवान पुत्र बशीर, अहसान पुत्र रियासत, सुरेश पुत्र करम सिंह, ब्रजपाल पुत्र करम सिंह, याकूब पुत्र अय्यूब (सभी थाना कांधला क्षेत्र से);
इस्लाम पुत्र हबीब (गढ़ीपुख्ता);
रमेश पुत्र बेगराज (आदर्श मंडी);
साजिद पुत्र आरिफ (झिंझाना);
ये भी पढ़ें शामली के व्यापारियों का फर्रुखाबाद पुलिस की कार्यशैली पर उबाल, फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांगकैराना क्षेत्र से मुबारिक पुत्र फैय्याज, साबिर पुत्र रईस, विनोद पुत्र लक्ष्मण, पप्पन पुत्र घूम, अहसान पुत्र युसूफ, निसार पुत्र युसुफ, साजिद पुत्र नसीमू, बिलाल पुत्र नेनूदीन;
झिंझाना क्षेत्र से जलसिंह पुत्र शिवदत्त;
कोतवाली शामली क्षेत्र से राहलु पुत्र गरीब, दीपू उर्फ दीपक पुत्र नाथारीम, देवेन्द्र उर्फ पी.के. पुत्र डॉ. बालकिशन, राजन कुमार पुत्र मांगेराम;
थानाभवन क्षेत्र से अनिल पुत्र ओम सिंह शामिल हैं।
पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और न्यायालय से जारी वारंटों का हर हाल में पालन कराया जाएगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने पुलिस की इस मुहिम की सराहना की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां