शामली में पर्वों से पहले एसपी ने किया कैराना बाजार में पैदल गश्त, सुरक्षा के सख्त निर्देश
शामली। आगामी पर्वों एवं कानून-व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए गत बुधवार देर रात को पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने थाना क्षेत्र कैराना के मुख्य बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।
एसपी ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि पर्वों के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर नियमित गश्त के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें। गश्त के दौरान एएसपी सुमित शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक समपाल अत्री सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां