शामली के विजय चौक पर नाला चोक, दुकानों में भरा गंदा पानी; नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन
शामली। शहर के विजय चौक पर नाला चॉक होने से बिन बरसात ही दुकानदारों की दुकानों में पानी भर गया। दिनभर दुकानों में पानी भरने से जहां दिनभर दुकानदारी प्रभावित हुई वही सामान भीगने से हजारों रूपये का नुकसान भी हुआ है। दुकानदारों ने नगर पालिका से नालों की नियमित साफ सफाई कराने की मांग की।
शहर के विजय चौक स्थित नाले की नगर पालिका द्वारा पिछले एक महीने से साफ सफाई नही कराई गई। जिस कारण नाला गंदगी और कूडे के ढेर से पूरी तरह से अट गया है। गुरूवार को हालात यह हो गए कि जल निकासी प्रभावित हो गई और नाले का गंदा पानी सडकों से होते हुए दुकानदारों की दुकानों में भर गया। जिससे हेयर सेलून, इंवर्टर बैटरा अन्य दुकानों में गंदा पानी भरने से आने जाने का रास्ता तक बंद हो गया।
दुकानों में पानी भरने से आक्रोशित दुकानदारों ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और अपना विरोध दर्ज कराया। दुकानदारों का कहना था कि पिछले एक महीन से नाले की साफ सफाई नही हुई है। दिनभर गंदा पानी दुकानों में भरने से व्यापार प्रभावित है और सामान भीगने से हजारों रूपये का नुकसान भी हुआ है। उन्होने नगर पालिका से नियमित साफ सफाई कराने की मांग की। इस अवसर पर पवन कुमार, दिनेश कुमार, वसीम अहमद, प्रमोद कुमार मित्तल आदि मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां