शिवसेना के प्रदेश उप प्रमुख ने भाजपा पर साधा निशाना: शंकराचार्य पर दर्ज मुकदमे को बताया सनातन विरोधी षडयंत्र
शामली। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के प्रदेश उप प्रमुख महेश आहूजा ने शामली दौरे के दौरान तीखे तेवर अपनाते हुए शंकराचार्य पर दर्ज मुकदमे को एक गहरा षड्यंत्र करार दिया है। उन्होंने इस कानूनी कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश बताया। गुरुवार को शहर के हनुमान रोड पर आयोजित एक संगठनात्मक बैठक में बोलते हुए आहूजा ने कहा कि कांधला क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराया गया यह मामला पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है और पार्टी इसकी घोर भर्त्सना करती है।
महेश आहूजा ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए प्रदेश की विपक्षी पार्टियों को तोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा के हिंदू हित के दावों को खोखला बताते हुए आरोप लगाया कि केवल नारों से देश नहीं चलता और धरातल पर हिंदुओं के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया गया है। यूसीसी बिल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से देश के लोगों को आपस में लड़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
बैठक के दौरान पार्टी को मजबूती देने के उद्देश्य से संगठनात्मक फेरबदल भी किया गया। हाईकमान के निर्देश पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रवास पर निकले आहूजा ने कांधला के ऊंचा गांव निवासी शिवनारायण कौशिक को शामली का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवसैनिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं ने संकल्प लिया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और हिंदू हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां