शामलीः कार्यप्रणाली में लापरवाही पर जिलाधिकारी का कड़ा प्रहार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़ाना के इंचार्ज को तत्काल हटाने के निर्देश

 

शामली। जिले के नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शामली में रोजा रखने के दौरान महिला की मौत, शव परिजनों के सुपुर्द ये भी पढ़ें  शामली में रोजा रखने के दौरान महिला की मौत, शव परिजनों के सुपुर्द

सीएचसी इंचार्ज पर गिरी गाज और एएनएम को नोटिस

शामली: मस्जिद के मौलवी पर गंभीर आरोप, बच्चे को कमरे में बंद करने का वीडियो बनाया तो परिवार का किया 'हुक्का-पानी' बंद ये भी पढ़ें  शामली: मस्जिद के मौलवी पर गंभीर आरोप, बच्चे को कमरे में बंद करने का वीडियो बनाया तो परिवार का किया 'हुक्का-पानी' बंद

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़ाना के इंचार्ज डॉ. सलीम की कार्यप्रणाली को असंतोषजनक पाते हुए उन्हें पद से तत्काल हटाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कैराना और थानाभवन ब्लॉक में लॉजिस्टिक की कमी पाए जाने पर संबंधित एएनएम को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। साथ ही ब्लॉक कांधला में ड्यू लिस्ट और सुपरविजन के कार्यों में सुधार न होने पर कड़े निर्देश दिए गए।

शामली की बेटियों ने भरी ज्ञान की उड़ान, हस्तिनापुर के पौराणिक और प्राकृतिक वैभव को निहारने निकलीं छात्राएं ये भी पढ़ें  शामली की बेटियों ने भरी ज्ञान की उड़ान, हस्तिनापुर के पौराणिक और प्राकृतिक वैभव को निहारने निकलीं छात्राएं

मातृ मृत्यु की जांच और भ्रष्टाचार पर वार

जिले में हुई 'मैटरनल डेथ' (मातृ मृत्यु) के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को प्रत्येक मृत्यु के कारणों की गहन जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। वहीं, रूपेंद्र कुमार ऑप्टोमेट्रिस्ट के विरुद्ध मिली शिकायत की जांच हेतु डिप्टी कलेक्टर विनय प्रताप सिंह भदौरिया, पीडी डीआरडीए और डॉ. रामबीर की तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।

आयुष्मान और टीबी अभियान में तेजी के निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के तहत शेष बचे लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए जिलाधिकारी ने डीएसओ, डीपीआरओ और चिकित्सा अधीक्षकों को आपसी समन्वय के साथ ऑपरेटर आईडी एक्टिव रखने और लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, 100 दिवसीय टीबी अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक 'पोषण पोटली' वितरण करने और आरबीएसके (RBSK) कार्यक्रम के तहत बच्चों का नियमित फॉलोअप करने पर बल दिया गया।

टीकाकरण और बुनियादी ढांचे पर निर्देश

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि टीकाकरण सत्र वाले दिन किसी भी एएनएम को अवकाश न दिया जाए ताकि अभियान प्रभावित न हो। जिला अस्पताल में नई आईपीएच (IPH) लैब को हैंडओवर करने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Views: 80

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): शहर के दा एस डी पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं नगर विधायक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल द्वारा आयोजित भव्य होली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

चौरावाला (रॉयल बुलेटिन): जनपद के मोरना क्षेत्र अंतर्गत ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला में चबूतरे और नाली के विवाद...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

खतौली: 2 मौतों के बाद जागी प्रशासन की नींद; कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईट गैज, 'मौत के सौदागर' भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

खतौली: जनपद के खतौली क्षेत्र में बीते दो दिन पूर्व हुए उस दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने आखिरकार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली: 2 मौतों के बाद जागी प्रशासन की नींद; कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईट गैज, 'मौत के सौदागर' भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

मुजफ्फरनगर में जनरेटर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, बाल-बाल बचे कर्मचारी

शाहपुर (रॉयल बुलेटिन): कस्बे में मुजफ्फरनगर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने गुरुवार देर रात एक जनरेटर फैक्ट्री और...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जनरेटर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, बाल-बाल बचे कर्मचारी

उत्तर प्रदेश

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एसआईटी ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।  यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली  बागपत 
बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबिल व बैटरी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश