शामली की बेटियों ने भरी ज्ञान की उड़ान, हस्तिनापुर के पौराणिक और प्राकृतिक वैभव को निहारने निकलीं छात्राएं

सीडीओ और बीएसए ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,चार कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं को मिला प्रकृति से सीखने का अवसर

शामली। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशों के क्रम में जनपद शामली के शिक्षा विभाग द्वारा बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु एक सराहनीय पहल की गई है। इसके तहत अधिकारियों ने छात्राओं से भरी बसों को हरी झंडी दिखाकर हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण्य तथा महाभारत कालीन ऐतिहासिक स्थलों के लिए रवाना किया।

जनपद में संचालित चार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों (बनत, कैराना, कांधला एवं ऊन) की छात्राओं के लिए गुरुवार को हस्तिनापुर के लिए एक दिवसीय विशेष शैक्षिक भ्रमण (एक्सपोज़र विज़िट) का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती लता राठौड़ द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्राओं का उत्साह बढाते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अधिकारियों ने छात्राओं से भरी बसों को हरी झंडी दिखाकर हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण्य तथा महाभारत कालीन ऐतिहासिक स्थलों के लिए रवाना किया। इस दौरान सीडीओ ने बालिकाओं को इस यात्रा से मिलने वाले व्यावहारिक ज्ञान के महत्व के बारे में समझाया।

शामली: ग्राम पंचायत गोगवान में गूंजी बाल विवाह मुक्त भारत की गूँज, ग्रामीणों ने ली कुप्रथा मिटाने की शपथ ये भी पढ़ें  शामली: ग्राम पंचायत गोगवान में गूंजी बाल विवाह मुक्त भारत की गूँज, ग्रामीणों ने ली कुप्रथा मिटाने की शपथ

व्यावहारिक और प्राकृतिक परिवेश का ज्ञान
कक्षाओं से निकलकर प्रकृति की गोद में सीख इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को किताबी ज्ञान से परे व्यावहारिक और प्राकृतिक परिवेश में सीखने का अवसर प्रदान करना है। यात्रा के दौरान छात्राओं ने जैव-विविधता, वन्य जीव संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को करीब से जाना। साथ ही, पौराणिक स्थलों के भ्रमण से उन्हें भारतीय संस्कृति और इतिहास की अमूल्य जानकारी प्राप्त हुई। शिक्षा विभाग का मानना है कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं के आत्मविश्वास और जिज्ञासा में वृद्धि होती है।

शामली: मस्जिद के मौलवी पर गंभीर आरोप, बच्चे को कमरे में बंद करने का वीडियो बनाया तो परिवार का किया 'हुक्का-पानी' बंद ये भी पढ़ें  शामली: मस्जिद के मौलवी पर गंभीर आरोप, बच्चे को कमरे में बंद करने का वीडियो बनाया तो परिवार का किया 'हुक्का-पानी' बंद

छात्राओं के लिए सुविधाएं मुहैया
सुरक्षा और अनुशासन का रहा विशेष ध्यान इस पूरे आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार एवं सुशील कुमार के नेतृत्व में व्यापक इंतजाम किए गए थे। यात्रा के दौरान  सचिन चौहान, शोभित मलिक, राहुल कुमार सहित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की वार्डन—रश्मि पाठक, पूनम, रेनू गुप्ता एवं प्रेरणा जैन और समस्त स्टाफ सक्रिय रहा। प्रशासन द्वारा छात्राओं के लिए चिकित्सा, सुरक्षा और सुलभ मार्गदर्शन की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: शामली कलेक्ट्रेट में अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न ये भी पढ़ें  जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: शामली कलेक्ट्रेट में अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

भविष्य निर्माण की ओर एक कदम 
जनपद प्रशासन का यह प्रयास न केवल बालिकाओं के बौद्धिक और सामाजिक विकास में सहायक होगा, बल्कि उनमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता भी विकसित करेगा। अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है, जो ग्रामीण परिवेश की छात्राओं को आधुनिक और व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने का काम कर रही है।

 

Views: 20

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

अफगान-पाकिस्तान में भीषण सैन्य संघर्ष शुरू: दोनों देशों ने किया एक दूसरे के भारी नुकसान का दावा

काबुल/इस्लामाबाद- सीमावर्ती क्षेत्र: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन पर तनाव अब पूर्णकालिक सैन्य संघर्ष में बदल चुका है।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
अफगान-पाकिस्तान में भीषण सैन्य संघर्ष शुरू: दोनों देशों ने किया एक दूसरे के भारी नुकसान का दावा

मोरना हत्याकांड: पिता की कातिल बेटियों का सहयोगी प्रेमी गिरफ्तार, नशे की गोलियों से रची थी खौफनाक साजिश

मोरना: भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में बीते 23 फरवरी को दलित किसान रामप्रसाद (55) की हत्या के मामले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मोरना हत्याकांड: पिता की कातिल बेटियों का सहयोगी प्रेमी गिरफ्तार, नशे की गोलियों से रची थी खौफनाक साजिश

मुजफ्फरनगर में बड़े पेपर कारोबारी के आवास पर आयकर विभाग का बड़ा छापा, मची खलबली

मुज़फ्फरनगर :    शहर की प्रमुख बस्ती जैन मिलन विहार में गुरुवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली अल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बड़े पेपर कारोबारी के आवास पर आयकर विभाग का बड़ा छापा, मची खलबली

भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला: इस साल नहीं मनाएंगे होली, विरोध में मौन संकल्प, TET की अनिवार्यता के खिलाफ लिया फैसला

मुज़फ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के शिक्षक प्रकोष्ठ ने उत्तर प्रदेश में इस बार होली का पर्व न मनाने का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला: इस साल नहीं मनाएंगे होली, विरोध में मौन संकल्प, TET की अनिवार्यता के खिलाफ लिया फैसला

मंसूरपुर में 'डेयरी' की दही में निकले कीड़े, संचालक ने दी धमकी तो भड़के ग्रामीण; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

मंसूरपुर (मुज़फ़्फ़रनगर): मंसूरपुर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित 'अमान डेयरी' से खरीदी गई दही में कीड़े निकलने का मामला सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मंसूरपुर में 'डेयरी' की दही में निकले कीड़े, संचालक ने दी धमकी तो भड़के ग्रामीण; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

उत्तर प्रदेश

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एसआईटी ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।  यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली  बागपत 
बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबिल व बैटरी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश