शामली में वन विभाग और उद्यान विभाग की शह पर मौल आये हुए आम के हरे भरे पेडो की अंधाधुंध कटाई

शामली। उत्तरप्रदेश के जनपद शामली में वन विभाग व उघान विभाग की शह पर अंधाधुंध वन कटाई का अवैध धधा जमकर फलफूल रहा है। जहां वन विभाग की अनुमति की आड में मौल आये हुए आम के हरे भरे पेडो का कटान किया जा रहा है। वही उक्त मामले को लेकर वन विभाग व उद्यान विभाग एक दूसरे के पाले मे गेंद फैकते हुए अपना पल्ला झाड रहे है।


आपको बता दे पूरा थानाभवन क्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर का है। जहा वन विभाग से ली गई, अनुमति की आड में बिट्टू नामक एक लकडी ठेकेदार द्बारा आम के हरे भरे व मौल आये हुए आम के पेडो की कटाई हो रही है। वही बाग मे कटान किए जा रहे किसी भी पेड पर नियमानुसार नंबर भी अंकित नही किए गए है। बताया जा रहा कि उक्त परमिशन 49 पेडों की है। जिसकी आड में आम के बाग मे खडे अन्य पेडों को भी काटा जायेगा। वही लकडी ठेकेदारी बिट्टू का कहना है  कोई बात नही यदि आम के पेडों पर नंबर नही है तो हम अभी पेट लाकर लिख देगे। और पूरा बाग काटगे। बताते चले कि वन विभाग द्बारा किसी भी प्रतिबंधित फलदार वृक्ष कटाई की परमिशन तभी की जाती है। जब वह पेड़ सूख जाता है या किसी बीमारी से ग्रस्त होता है। लेकिन उद्यान विभाग हरे भरे पेड़ों को भी रोगग्रत बताकर कटवा रहा है। यहां पर काटे जा रहे आम के अधिकतर पेड़ों पर मौल आना इस बत का स्पष्ट संकेत है, कि इन वृक्षों पर जल्द ही फल आने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही यह आम के यह वृक्ष काट दिए गए। यह कोई पहला मामला नहीं है जहां इस तरह से फलदार वृक्षों का कटान किया जा रहा है।

ऊन तहसील के नाई नंगला में खाद गड्ढों की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की पैमाइश की मांग ये भी पढ़ें  ऊन तहसील के नाई नंगला में खाद गड्ढों की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की पैमाइश की मांग

 

शामली में यातायात पुलिस ने हेलमेट न लगाने वालों के खिलाफ चलाया सघन अभियान ये भी पढ़ें  शामली में यातायात पुलिस ने हेलमेट न लगाने वालों के खिलाफ चलाया सघन अभियान

इससे पहले भी जिले में तमाम जगहों पर बड़े-बड़े आम के बागो को वन विभाग व उद्यान विभाग द्बारा कटवाया जा चूका है।लेकिन आज तक किसी के समझ मे नही यह नही आया कि उद्यान विभाग के पास ऐसा कौन सा यंत्र है। जिससे वे हरे भरे आम के फलदार पेड़ों को रोग ग्रस्त घोषित कर देते हैं और अगर पेड में किसी प्रकार का कोई रोग भी है, तो उसे ठीक करने का प्रयास क्यो नही किया जाता। जबकि वर्तमान समय में बाजारों में फसलो और पेडों की सभी प्रकर की दवाईयां उपलब्ध है। वही जब इस मामले में वन विभाग के अधिकारी से बातचीत की गई, तो उन्होने कहा सारा दोष उद्यान विभाग पर डालते हुए मामले से अपना पल्ला झाड लिया। वही बाग में कटाई के दौरान कोई भी फॉरेस्ट विभाग का कर्मचारी मौजूद नहीं था। वही जब इस मामले में संबंधित वन दरोगा सत्येंद्र से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उक्त पेड़ो की परमिशन है और पेड़ो पर नंबर डलवाना कोई जरूरी नहीं होता लेकिन जब उन्हें कहा कि काटे जा रहे पेड़ो पर बोर भी आया हुआ तो उन्होंने बिना कोई जवाब दिए फोन काट दिया।

शामली में नदी संरक्षण और वृक्षारोपण पर जिलाधिकारी सख्त, लापरवाही बरतने वाले पांच नगर निकायों को कारण बताओ नोटिस ये भी पढ़ें  शामली में नदी संरक्षण और वृक्षारोपण पर जिलाधिकारी सख्त, लापरवाही बरतने वाले पांच नगर निकायों को कारण बताओ नोटिस

वही इस मामले में ऊन रेंजर कृष्णकांत ने कहा कि उक्त जगह पर आम के 49 पेड़ो की अनुमति दी गई है यदि अनुमति से अधिक पेड़ काटे जाते है, तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Views: 81

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

अफगान-पाकिस्तान में भीषण सैन्य संघर्ष शुरू: दोनों देशों ने किया एक दूसरे के भारी नुकसान का दावा

काबुल/इस्लामाबाद- सीमावर्ती क्षेत्र: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन पर तनाव अब पूर्णकालिक सैन्य संघर्ष में बदल चुका है।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
अफगान-पाकिस्तान में भीषण सैन्य संघर्ष शुरू: दोनों देशों ने किया एक दूसरे के भारी नुकसान का दावा

मोरना हत्याकांड: पिता की कातिल बेटियों का सहयोगी प्रेमी गिरफ्तार, नशे की गोलियों से रची थी खौफनाक साजिश

मोरना: भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में बीते 23 फरवरी को दलित किसान रामप्रसाद (55) की हत्या के मामले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मोरना हत्याकांड: पिता की कातिल बेटियों का सहयोगी प्रेमी गिरफ्तार, नशे की गोलियों से रची थी खौफनाक साजिश

मुजफ्फरनगर में बड़े पेपर कारोबारी के आवास पर आयकर विभाग का बड़ा छापा, मची खलबली

मुज़फ्फरनगर :    शहर की प्रमुख बस्ती जैन मिलन विहार में गुरुवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली अल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बड़े पेपर कारोबारी के आवास पर आयकर विभाग का बड़ा छापा, मची खलबली

भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला: इस साल नहीं मनाएंगे होली, विरोध में मौन संकल्प, TET की अनिवार्यता के खिलाफ लिया फैसला

मुज़फ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के शिक्षक प्रकोष्ठ ने उत्तर प्रदेश में इस बार होली का पर्व न मनाने का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला: इस साल नहीं मनाएंगे होली, विरोध में मौन संकल्प, TET की अनिवार्यता के खिलाफ लिया फैसला

मंसूरपुर में 'डेयरी' की दही में निकले कीड़े, संचालक ने दी धमकी तो भड़के ग्रामीण; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

मंसूरपुर (मुज़फ़्फ़रनगर): मंसूरपुर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित 'अमान डेयरी' से खरीदी गई दही में कीड़े निकलने का मामला सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मंसूरपुर में 'डेयरी' की दही में निकले कीड़े, संचालक ने दी धमकी तो भड़के ग्रामीण; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

उत्तर प्रदेश

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एसआईटी ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।  यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली  बागपत 
बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबिल व बैटरी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश