शामली में भू-माफियाओं का खुला खेल: सिंभालका रेलवे अंडरपास के पास बिना अनुमति बस रही अवैध कॉलोनियां, भोले-भाले लोगों को लूटने की साजिश!
शामली: शामली जिले में भू-माफियाओं की मनमानी एक बार फिर बेनकाब हो गई है। ताजपुर-सिंभालका रेलवे अंडरपास के आसपास अवैध रूप से कॉलोनियां बसाई जा रही हैं, जहां विकास प्राधिकरण की कोई अनुमति नहीं ली गई है। इन अवैध कॉलोनियों में सड़कें तक बना दी गई हैं और लोगों को आकर्षक विज्ञापनों के जरिए प्लॉट खरीदने के लिए ललचाया जा रहा है।
भू-माफिया इस तरह लोगों को फंसाते हैं कि सस्ते दामों पर प्लॉट दिखाकर पूरी रकम वसूल लेते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि ये कॉलोनियां पूरी तरह अवैध हैं। विकास प्राधिकरण से मंजूरी न होने के कारण न तो बिजली-पानी की सुविधा मिलती है, न रजिस्ट्री हो पाती है और न ही भविष्य में कोई कानूनी सुरक्षा। फंस चुके खरीदारों को अपना पैसा डूबता दिखता है और वे कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने को मजबूर हो जाते हैं।
हाल के मामलों में भी इसी इलाके में कॉलोनाइजर्स ने सिंचाई विभाग की पटरी और सरकारी रास्तों पर अवैध कब्जा कर खड़ंजा तक बना दिया है, जिसके खिलाफ विभाग ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। शामली में पिछले कुछ समय से ऐसी कई अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन बुलडोजर नहीं चला है, लेकिन माफिया नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने में लगे हुए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां