शामली के: बनत में ₹26.75 लाख की लागत से तैयार होम्योपैथिक अस्पताल का लोकार्पण, विधायक व डीएम ने किया शुभारंभ
यज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई दैनिक ओपीडी; आम जनमानस को घर के पास मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा
शामली। जनपद के बनत क्षेत्र के निवासियों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से ऐतिहासिक रहा। जहां ₹26.75 लाख की लागत से नवनिर्मित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, बनत के भवन का गुरुवार को सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस नवनिर्मित राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वैदिक रीति-रिवाज से यज्ञ का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चारण के बीच आहुति देकर विधायक और जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के नए भवन में दैनिक ओपीडी (OPD) सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि इस नए भवन के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को अब उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
डीएम ने ली सुविधाओं की जानकारी
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने लोकार्पण के उपरांत अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी और आयुष विभाग के अधिकारियों से अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, उपकरणों और भविष्य में मिलने वाली अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। डीएम ने निर्देश दिए कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक जरूरतमंद को समय पर और बेहतर इलाज मिलना सुनिश्चित किया जाए। इस अस्पताल को आधुनिक चिकित्सा मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। यहाँ नियमित रूप से होम्योपैथिक विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।
ये भी पढ़ें शामली: जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देशजनसहभागिता और विभागीय मौजूदगी
इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विधु शेखर मलिक सहित आयुष विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में बनत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिन्होंने नई स्वास्थ्य सुविधा मिलने पर हर्ष व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें शामली में वन विभाग और उद्यान विभाग की शह पर मौल आये हुए आम के हरे भरे पेडो की अंधाधुंध कटाई
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां