कम उम्र में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर, युवाओं की सेहत के लिए बन रहा बड़ा खतरा

On

नई दिल्ली। पहले हाई ब्लड प्रेशर की चिंता 40 की उम्र के बाद ही रहती थी, लेकिन आज के इस भागती-दौड़ती जिंदगी में 20 से 30 साल की उम्र के लोग इसकी शिकायत कर रहे हैं। हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी अक्सर बिना किसी लक्षण के शरीर के अंदर नुकसान पहुंचाती रहती है। इसी वजह से इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। जब तक इसका पता व्यक्ति को चलता है, तब तक दिल, दिमाग या किडनी पर इसका असर शुरू हो चुका होता है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवाओं में हाई ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ रहा है तो इसकी सबसे बड़ी वजह लाइफस्टाइल है। पहले की तुलना में अब शारीरिक मेहनत बहुत कम हो गई है। घंटों लैपटॉप और मोबाइल के सामने बैठकर काम करना, देर रात तक जागना और सुबह जल्दी उठकर फिर काम पर निकल जाना शरीर को थका देता है। नींद पूरी न होने से शरीर का संतुलन बिगड़ता है और इसका सीधा असर ब्लड प्रेशर पर पड़ता है। वहीं, खाने के नाम पर जंक फूड, पैकेट वाला खाना और ज्यादा नमक शरीर में पानी और फैट को रोकने लगते हैं, जिससे नसों पर दबाव बढ़ जाता है। तनाव भी इसका एक बड़ा कारण है। पढ़ाई का दबाव, नौकरी और भविष्य की चिंता दिमाग को लगातार तनाव में रखती है। जब हम लंबे समय तक तनाव में रहते हैं, तो शरीर में ऐसे हार्मोन निकलते हैं जो नसों को सिकोड़ देते हैं। नतीजा यह होता है कि खून को बहने में ज्यादा ताकत लगती है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। आयुर्वेद भी मानता है कि मन की अशांति शरीर की बीमारियों को जन्म देती है, और हाई बीपी इसका सटीक उदाहरण है।

स्वर्ग से आए इस पौधे में सुगंध के साथ हैं अनगिनत गुण, नींद से लेकर पाचन शक्ति बढ़ाने में करेगा मदद ये भी पढ़ें  स्वर्ग से आए इस पौधे में सुगंध के साथ हैं अनगिनत गुण, नींद से लेकर पाचन शक्ति बढ़ाने में करेगा मदद

मोटापा भी हाई ब्लड प्रेशर के बढ़ने का एक और कारण है। कम उम्र में वजन बढ़ना अब आम बात हो गई है। ज्यादा वजन होने से दिल को खून पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। यही अतिरिक्त दबाव धीरे-धीरे हाई ब्लड प्रेशर में बदल जाता है। इसके साथ ही धूम्रपान और शराब जैसी आदतें नसों को कमजोर करती हैं और बीपी को असंतुलित कर देती हैं। जिन लोगों के परिवार में पहले से हाई बीपी की समस्या रही हो, उनमें यह खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण अक्सर साफ दिखाई नहीं देते, लेकिन कुछ संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सुबह उठते ही सिर भारी लगना, बिना वजह थकान महसूस होना, आंखों के सामने धुंध आना, घबराहट या कभी-कभी नाक से खून आना इसके संकेत हो सकते हैं।

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार मूंग दाल स्प्राउट्स, दिल और हड्डियों को रखें मजबूत  ये भी पढ़ें  इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार मूंग दाल स्प्राउट्स, दिल और हड्डियों को रखें मजबूत

अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यही समस्या आगे चलकर दिल की बीमारी, स्ट्रोक, किडनी खराब होने, आंखों की रोशनी कमजोर होने और दिमागी क्षमता पर असर डाल सकती है। अगर कुछ आदतें अपना ली जाएं तो हाई ब्लड प्रेशर से काफी हद तक बचा जा सकता है। रोज के खाने में ताजे फल, सब्जियां, दालें और साबुत अनाज को शामिल करें। बहुत ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड खाने से दूरी बनाए। शरीर को एक्टिव रखने के लिए रोज कम से कम आधा घंटा चलें और योग करें। इसके अलावा, रोजाना 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद लें। संभव हो तो मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाकर रखें। धूम्रपान और शराब का सेवन सीमित करना भी जरूरी है।

नेचुरल तरीके से बढ़ाएं गर्भधारण की संभावना, आज ही शुरू करें ये आहार ये भी पढ़ें  नेचुरल तरीके से बढ़ाएं गर्भधारण की संभावना, आज ही शुरू करें ये आहार

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

बेहद मुश्किल था देवदास का गाना 'मार डाला' शूट करना, माधुरी और शाहरुख दोनों को झेलना पड़ा था दर्द

मुंबई। 2002 में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन, और शाहरुख खान की क्लासिक फिल्म 'देवदास' आज भी लोगों...
मनोरंजन 
बेहद मुश्किल था देवदास का गाना 'मार डाला' शूट करना, माधुरी और शाहरुख दोनों को झेलना पड़ा था दर्द

गेहूं सरसों के बाद खाली खेत से कमाएं बंपर मुनाफा , गर्मी की मूंग की खेती से 60 दिन में 50 हजार तक कमाई

गेहूं और सरसों की कटाई के बाद अक्सर खेत खाली रह जाते हैं और यही समय किसानों के लिए चिंता...
कृषि 
गेहूं सरसों के बाद खाली खेत से कमाएं बंपर मुनाफा , गर्मी की मूंग की खेती से 60 दिन में 50 हजार तक कमाई

नोएडा: अवैध गांजा व शराब तस्करी के 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी बरामदगी की

नोएडा । थाना सेक्टर-20 पुलिस ने  अवैध रूप से गांजा व शराब बेचने वाले 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: अवैध गांजा व शराब तस्करी के 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी बरामदगी की

दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर किया 'अपने मित्र' का स्वागत

तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल पहुंच गए हैं। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन...
Breaking News  मुख्य समाचार 
दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर किया 'अपने मित्र' का स्वागत

IND vs ZIM मैच से पहले राहत की खबर रिंकू सिंह, आज जुड़ेंगे टीम इंडिया से, सुपर 8 मुकाबले में खेलना तय

टीम इंडिया के फैंस के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को...
खेल  क्रिकेट 
IND vs ZIM मैच से पहले राहत की खबर रिंकू सिंह, आज जुड़ेंगे टीम इंडिया से, सुपर 8 मुकाबले में खेलना तय

उत्तर प्रदेश

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में 'झंडा युद्ध', व्यापारियों ने लगाई सपा की झंडियां तो भड़के भाजपाई, जमकर हुआ हंगामा

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित प्रसिद्ध सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर चल रहा विवाद अब बड़े राजनीतिक टकराव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में 'झंडा युद्ध', व्यापारियों ने लगाई सपा की झंडियां तो भड़के भाजपाई, जमकर हुआ हंगामा

सहारनपुर: काली नदी चौकी के पास जली हुई ऑल्टो कार में मिला नरकंकाल, हत्या कर शव जलाने की आशंका

सहारनपुर। जनपद के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: काली नदी चौकी के पास जली हुई ऑल्टो कार में मिला नरकंकाल, हत्या कर शव जलाने की आशंका

सहारनपुर में दूध फैक्ट्री का गंदा खेल उजागर! टॉयलेट के पास रखा 2000 लीटर दूध

सहारनपुर। जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक दूध फैक्ट्री में चल रहे बड़े फर्जीवाड़े और भारी गंदगी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दूध फैक्ट्री का गंदा खेल उजागर! टॉयलेट के पास रखा 2000 लीटर दूध

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कथित उत्पीड़न और दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग, गरमाया मुद्दा

   मेरठ। कुम्भ के पावन अवसर पर सनातन परंपरा के सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में से एक पर आसीन ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
 शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कथित उत्पीड़न और दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग, गरमाया मुद्दा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश