इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार मूंग दाल स्प्राउट्स, दिल और हड्डियों को रखें मजबूत

On

नई दिल्ली। आज के समय में हर कोई फिट रहने और हेल्दी खाने की तरफ ध्यान दे रहा है। इस कड़ी में मूंग दाल के स्प्राउट्स इसमें काफी मदद कर सकते हैं। इसमें पोषण भरपूर मात्रा में होता है।

खास बात ये है कि आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि मूंग दाल के स्प्राउट्स शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। जैसे ही मूंग दाल अंकुरित होती है, इसमें प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ जाती है। ये छोटे‑छोटे अंकुर शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं।

स्वर्ग से आए इस पौधे में सुगंध के साथ हैं अनगिनत गुण, नींद से लेकर पाचन शक्ति बढ़ाने में करेगा मदद ये भी पढ़ें  स्वर्ग से आए इस पौधे में सुगंध के साथ हैं अनगिनत गुण, नींद से लेकर पाचन शक्ति बढ़ाने में करेगा मदद

खाने में मूंग स्प्राउट्स शामिल करना पाचन तंत्र के लिए काफी लाभकारी है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। आयुर्वेद के अनुसार, जब पेट साफ रहता है, तो शरीर स्वस्थ रहता है। इसका त्वचा पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। साफ पेट और अच्छे पाचन से चेहरा ग्लो करने लगता है और मुंहासे‑धब्बे कम दिखाई देते हैं। वजन कम करने के लिए भी मूंग स्प्राउट्स का सेवन बहुत उपयोगी है। इनमें कैलोरी कम होती है, लेकिन शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं। इससे भूख नियंत्रित रहती है और लोग ज्यादा खाने से बचते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे शरीर टोन रहता है। दिल की सेहत के लिए भी ये छोटे स्प्राउट्स गुणों से भरपूर हैं।

सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस से परेशान? गर्दन दर्द और अकड़न दूर करने में कारगर योगासन ये भी पढ़ें  सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस से परेशान? गर्दन दर्द और अकड़न दूर करने में कारगर योगासन

इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है, जिससे हृदय को फायदा होता है। आयरन और फोलेट की मात्रा भी अच्छी होने से ब्लड की क्वालिटी बढ़ती है और शरीर में ऑक्सीजन पहुंचने की प्रक्रिया मजबूत होती है। स्प्राउट्स में मौजूद मिनरल्स हड्डियों और दांतों के लिए भी अच्छे हैं। ये कैल्शियम और फॉस्फोरस प्रदान करते हैं, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं। साथ ही, मूंग स्प्राउट्स शरीर में पानी की कमी को दूर रखने में मदद करते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। मूंग स्प्राउट्स का सेवन आसान है। इसे सलाद में, सूप में, सब्जी में या हल्का भूनकर खाया जा सकता है। 

नेचुरल तरीके से बढ़ाएं गर्भधारण की संभावना, आज ही शुरू करें ये आहार ये भी पढ़ें  नेचुरल तरीके से बढ़ाएं गर्भधारण की संभावना, आज ही शुरू करें ये आहार

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफसहारनपुर। जनपद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस से परेशान? गर्दन दर्द और अकड़न दूर करने में कारगर योगासन

नई दिल्ली। सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस एक ऐसी शारीरिक समस्या है, जो उम्र बढ़ने, गलत पोस्चर, लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल...
लाइफस्टाइल 
सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस से परेशान? गर्दन दर्द और अकड़न दूर करने में कारगर योगासन

Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

लखनऊ। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी और उनके शिष्यों के साथ प्रयागराज कुम्भ में हुए कथित दुर्व्यवहार के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

मेरठ। जनपद की थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध हथियारों के काले कारोबार के विरुद्ध एक बड़ी सफलता अर्जित की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल..दिल्ली में रेल रोकी, देशभर में प्रदर्शन

नई दिल्ली। एआई शिखर सम्मेलन में अर्धनग्न प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार किए गए भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब...
Breaking News  राष्ट्रीय 
युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल..दिल्ली में रेल रोकी, देशभर में प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफसहारनपुर। जनपद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

लखनऊ। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी और उनके शिष्यों के साथ प्रयागराज कुम्भ में हुए कथित दुर्व्यवहार के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

मेरठ। जनपद की थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध हथियारों के काले कारोबार के विरुद्ध एक बड़ी सफलता अर्जित की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

सहारनपुर में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर की थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश