बेहड़ा सादात में एक माह बाद गहराया युवती की मौत का रहस्य
ग्रामीणों ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने की उठाई मांग
मोरना/ककरौली। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात में एक माह पूर्व हुई 20 वर्षीय युवती की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए जिला प्रशासन और पुलिस से शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री पोर्टल पर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
अधिकारियों को भेजे पत्र में गांव निवासी शिकायतकर्ता मौ.कामिल ने बताया कि बीते 24 जनवरी को मोहल्ले की एक युवती की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी। आरोप है कि युवती की मृत्यु के तुरंत बाद उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना और किसी कानूनी प्रक्रिया के बिना ही जल्दबाजी में शव को दफन कर दिया था।
ये भी पढ़ें आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"ग्रामीणों में गहराया संदेह
शिकायतकर्ता का कहना है कि जब गांव के लोगों ने मौत के कारणों के बारे में पूछा, तो परिजन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। परिजनों के बदलते बयानों और संदिग्ध व्यवहार के कारण ग्रामीणों में विपरीत आशंकाएं जन्म ले रही हैं। ग्रामीण अब इस मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं ताकि मौत की असल वजह सामने आ सके।
प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग
मौ. कामिल ने प्रशासन से मांग की है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकाला जाए और उसका पोस्टमार्टम कराया जाए। ग्रामीणों का मानना है कि वैज्ञानिक जांच (पोस्टमार्टम) से ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवती की स्वाभाविक मौत हुई थी या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तथ्यों की पड़ताल में जुट गई है।
ये भी पढ़ें मोरना हत्याकांड: पिता के कातिल बेटियों को मिले कड़ी सजा, माँ और भाई ने रोते हुए की इंसाफ की मांग
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां