मुजफ्फरनगर में पेपर कारोबारी के घर व दफ्तर पर इनकम टैक्स विभाग का छापा लगातार दूसरे दिन भी जारी
मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में स्थित जैन मिलन विहार कॉलोनी में पेपर ट्रेडिंग कारोबारी राजकमल जैन के घर व दफ्तर में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। बताया जा रहा है कि पेपर कारोबारी के यहां बड़ी वित्तीय अनियमितता मिलने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिवस सुबह लगभग दस बजे दिल्ली से इनकम टैक्स विभाग की टीम तीन गाड़ियों में अर्धसैनिक बलों के साथ मौके पर पहुंची और घर को चारों ओर से घेरकर जांच प्रारंभ कर दी थी। इसके बाद कल्याणपुरी लक्ष्मण विहार स्थित दफ्तर में भी जांच शुरू की गई। छापेमारी के दौरान किसी को भी न तो बाहर जाने दिया गया और न ही अंदर आने दिया जा रहा है। संबंधित व्यापारी कागज के थोक कारोबार से जुड़ा है। अधिकारियों ने घर के भीतर रखे दस्तावेजों, खातों और अन्य अभिलेखों की गहन जांच की जा रही है। छापेमारी के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति अथवा रिश्तेदार घर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई और मुख्य द्वार पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई। इस दौरान जैन मिलन विहार कालोनी के गेट के आसपास राजकमल जैन के रिश्तेदार व परीचित घूम रहे हैं, लेकिन कोई भी अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा। जैन मिलन विहार कॉलोनी के अलावा कल्याणपुरी लक्ष्मण विहार में भी एक साथ कार्रवाई की जा रही है। हालांकि जांच पूरी होने तक विस्तृत जानकारी साझा करने से अधिकारियों ने इंकार किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली स्थित एक फर्म पर छापे के बाद राजकमल जैन के यहां भी छापा मारा गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी के कारण कॉलोनी में आवाजाही भी सीमित रही। आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी है और कार्रवाई देर रात तक भी चलती रही। पेपर कारोबारी राजकमल जैन की तीन फर्म एस आर के पेपर्स, एस आर के लैमिक्राफ्ट व एस आर के लैमिक्राफ्ट प्रा.लि. है, जिनका स्थानीय आफिस कल्याणपुरी लक्ष्मण विहार में एक ही बिल्डिंग में बना रखे हैं। राजकमल जैन व उनके पुत्र अर्चित जैन को भी इनकम टैक्स विभाग की टीम ने अपनी कस्टडी में ले रखा है और उनके मोबाइल व लैपटॉप भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। नेमीचंद जैन कपड़े वाले के प्रतिष्ठित परिवार के इनकम टैक्स विभाग का छापा चर्चा का विषय बना हुआ है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां