मुजफ्फरनगर में मदरसा जामिया हुसैनिया में घुसकर दी धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मदरसा जामिया हुसैनिया, सरवट-बझेड़ी रोड में घुसकर प्रबंधक को धमकी देने और ताला तोड़ने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया है। पीड़ित मौलवी मौ. मुस्तफा पुत्र मौलवी मुर्तजा वर्ष 2010-11 से मदरसे के प्रबंधक (मोहतमिम) हैं। उक्त मदरसे की स्थापना वर्ष 1997 में उनके दादा स्वर्गीय मौलाना निसार द्वारा की गई थी।
आरोप है कि गत 20 फरवरी की सुबह वसीम पुत्र हाफिज इरफान निवासी ग्राम बझेड़ी, थाना नई मंडी, अचानक मदरसे में घुस आया। उस समय माह-ए-रमजान के चलते वार्षिक अवकाश चल रहा था और केवल दो-तीन छात्र व एक इमाम ही परिसर में मौजूद थे। आरोप है कि वसीम ने अंदर घुसकर वीडियो और फोटो बनाना शुरू कर दिया तथा ताला तोड़ने की कोशिश की। इतना ही नहीं उसने मौजूद छात्रों से प्रबंधक के बारे में जानकारी ली और यह धमकी दी कि मदरसा खाली करके चले जाएं, वरना अच्छा नहीं होगा।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: बीएसए दफ्तर पर गरजे बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मांगों को लेकर दिया धरनाआरोप है कि अगले दिन 21 फरवरी को भी वसीम अपने भाई नदीम अहमद और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ दोबारा मदरसे में घुस आया और पुनः धमकी दी। मदरसे में जबरन घुसने की वीडियो भी पीड़ित के पास होने का दावा किया गया हैं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त लोगों द्वारा पूर्व में मदरसे में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके संबंध में थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज है। वहीं थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वसीम, नदीम अहमद पुत्रगण मौ. इरफान निवासी नीम वाला मोहल्ला बझेड़ी को गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां