भोकरहेड़ी में ढोल-मंजीरों की थाप पर गूंजे महाभारत के किस्से, बुजुर्गों ने संजोई लोक परंपरा

होली महोत्सव में युवाओं को दिया नशा मुक्ति का मंत्र

मोरना/भोकरहेड़ी। कस्बा भोकरहेड़ी स्थित नेहरू चौक और ब्रह्मचारी मंदिर परिसर में होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में न केवल स्थानीय निवासी, बल्कि दूर-दराज के गांवों से आए लोगों ने भी भारी उत्साह के साथ शिरकत की। आधुनिकता के दौर में लुप्त होती लोक परंपराओं को जीवंत करते हुए बुजुर्ग कलाकारों ने पौराणिक और ऐतिहासिक किस्सों का सस्वर गायन किया।

82 वर्षीय बुजुर्ग ने बांधा समां
होली मिलन समारोह में निपुण बुजुर्गों कलाकारों ने महाभारत काल सहित अन्य प्राचीन किस्सों का गायन ढ़ोल मंजीरो की थाप के साथ किया। इसका मुख्य आकर्षण बागपत के धनोरा गांव से आए 82 वर्षीय बुजुर्ग कलाकार चौधरी जगबीर सिंह रहे। उन्होंने महाभारत कालीन 'लाक्षाग्रह' के प्रसंग को सुनाते हुए जब स्वर छेड़ा— 'एक कथा वर्णन करूँ सुनियो मन लगाये, बरनावा पुरी के बीच मे दिया कैरों ने भवन बनाये'—तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद सीता वनवास के मार्मिक प्रसंगों ने श्रोताओं को भावुक कर दिया। दोघट से आए 70 वर्षीय फूल सिंह ने चौमासे और प्रकृति के वर्णन वाले लोक गीतों से ग्रामीण परिवेश की सुंदरता का बखान करते हुए कुछ यूं कहा—'नगरी दूर समय चौमासा,नदी नाले करे रे जोर, चारो तरफा बिजली चमके, बादल करे गगन मे शोर, मार्ग दिशा समझ मेरी बहन या तो मुझसे नहीं झिलेगी'। प्रसिद्ध गायक रामपाल सिंह ने बताया कि भोकरहेड़ी में पिछले तीन वर्षों से होली गायन की यह विशेष परंपरा निरंतर जारी है, जो युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ रही है।

मुजफ्फरनगर: शंकराचार्य को बदनाम करने की साजिश पर भड़की क्रांति सेना, आशुतोष ब्रह्मचारी पर कार्रवाई की मांग ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: शंकराचार्य को बदनाम करने की साजिश पर भड़की क्रांति सेना, आशुतोष ब्रह्मचारी पर कार्रवाई की मांग

भाईचारे और नशा मुक्ति का संकल्प
कार्यक्रम में पहुंचे जाट महासभा के पदाधिकारियों ने सामाजिक सरोकार पर जोर दिया। महासभा के महामंत्री चौधरी संतोष वर्मा ने कहा कि बुजुर्गों द्वारा आज भी हमारी प्राचीन सभ्यता को जीवित रखा जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे जैसी कुरीतियों को त्यागकर रंगों के इस त्योहार को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं। निपुण बुजुर्गों कलाकारों ने महाभारत काल सहित अन्य प्राचीन किस्सों का गायन ढ़ोल मंजीरो की थाप के साथ किया। जाट महासभा के पदाधिकारियो द्वारा आपसी भाई चारे व नशा मुक्ति का संदेश दिया।ग्रामीणों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाई भी खिलाई गई।

गांधी कॉलोनी में आज रहेगी बिजली कटौती, 33/11 केवी उपकेंद्र पर होगा बड़ा तकनीकी काम; 2 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती ये भी पढ़ें  गांधी कॉलोनी में आज रहेगी बिजली कटौती, 33/11 केवी उपकेंद्र पर होगा बड़ा तकनीकी काम; 2 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
उत्सव के दौरान जाट महासभा के पदाधिकारियो द्वारा आपसी भाई चारे व नशा मुक्ति का संदेश दिया। ग्रामीणों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाई भी खिलाई गई। ढोल-मंजीरों पर संगत देने वालों में कंवरपाल सिंह, जयपाल सिंह, डॉ. चंद्रपाल सिंह, और नवनीत सहित कई युवा शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युद्धवीर सिंह, श्याम पाल सिंह, ओमपाल सिंह घटायन, धर्मवीर सिंह मलिक, प्रकाशवीर प्रधान, और बिजेंद्र लंबरदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पुरकाजी के सर्वांगीण विकास के लिए 21 करोड़ का बजट पास, स्कूलों का होगा कायाकल्प  ये भी पढ़ें  पुरकाजी के सर्वांगीण विकास के लिए 21 करोड़ का बजट पास, स्कूलों का होगा कायाकल्प

Views: 20

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

मुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध 'अलविना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिसाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

नई दिल्ली। देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने शुक्रवार को कहा कि सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिसाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

राजस्थान के बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत से पसरा मातम

जोधपुर/बालोतरा। जोधपुर संभाग के बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे-25 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान के बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत से पसरा मातम

कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 16 फरवरी को दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट की घटना कमिश्नरेट पुलिस के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

बेफिक्र होकर मनाए होली, जिद्दी रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली। होली एक ऐसा त्योहार है, जिसका सनातन धर्म में विशेष महत्व है। 4 मार्च को देशभर में रंग-गुलाल...
Breaking News  लाइफस्टाइल 
बेफिक्र होकर मनाए होली, जिद्दी रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

मुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध 'अलविना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 16 फरवरी को दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट की घटना कमिश्नरेट पुलिस के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व प्राप्तियों की विस्तृत समीक्षा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश