खतौली में 'ऑपरेशन सवेरा' से पुलिस का कड़ा प्रहार: गांजे के साथ तीन नशे के सौदागर दबोचे

सस्ते में खरीदकर नशीले पदार्थो की तस्करी से कमा रहे थे मोटी रकम

खतौली (मुजफ्फरनगर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा' को खतौली पुलिस ने एक और बड़ी सफलता में बदल दिया है। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ है।

कोतवाल दिनेश चन्द्र बघेल ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम गंगनहर पटरी मार्ग पर संदिग्धों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान कब्रिस्तान के पास खड़े तीन संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर सकपका गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को हिरासत में लिया। जामा तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो किलो आठ सौ ग्राम (2.8 kg) अवैध गांजा बरामद किया गया।

मुजफ्फरनगर:एस.डी. कॉलेज के बीबीए परिणाम में बेटियों का दबदबा, निशिका तोमर बनीं कॉलेज टॉपर सिद्धार्थ ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर:एस.डी. कॉलेज के बीबीए परिणाम में बेटियों का दबदबा, निशिका तोमर बनीं कॉलेज टॉपर सिद्धार्थ

सस्ते में खरीदकर ऊंचे दामों पर सप्लाई का धंधा
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान दीपक पुत्र सुरेश चन्द (निवासी बरला), टीटू पुत्र दयाराम (निवासी रामनगर, बरला) और संजीत पुत्र रामकुमार (निवासी जंधेडी जाटान, खतौली) के रूप में हुई है। पूछताछ में तस्करों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वे मोहल्ला देवीदास निवासी फिरोज़ नामक युवक से सस्ते दामों पर गांजा खरीदते थे और फिर उसे आसपास के इलाकों में महंगे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे।

मुजफ्फरनगर: बिना छत दिए गरीबों को उजाड़ने पहुंची पालिका टीम का विधायक पंकज मलिक ने किया विरोध, रुकवाई कार्रवाई ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बिना छत दिए गरीबों को उजाड़ने पहुंची पालिका टीम का विधायक पंकज मलिक ने किया विरोध, रुकवाई कार्रवाई

इन जांबाजों की टीम ने किया गुडवर्क
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में कोतवाल दिनेश चन्द्र बघेल के साथ एसआई प्रदीप द्विवेदी, एसआई अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र, अनिल कुमार, कांस्टेबल वेदपाल चौधरी और अरविन्द कुमार शामिल रहे। पुलिस अब मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

शुकतीर्थ में शिव जयंती महोत्सव की धूम, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान ये भी पढ़ें  शुकतीर्थ में शिव जयंती महोत्सव की धूम, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आरिफ सिद्दीकी | खतौली प्रतिनिधि Picture

वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

मुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध 'अलविना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिसाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

नई दिल्ली। देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने शुक्रवार को कहा कि सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिसाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

राजस्थान के बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत से पसरा मातम

जोधपुर/बालोतरा। जोधपुर संभाग के बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे-25 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान के बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत से पसरा मातम

कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 16 फरवरी को दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट की घटना कमिश्नरेट पुलिस के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

बेफिक्र होकर मनाए होली, जिद्दी रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली। होली एक ऐसा त्योहार है, जिसका सनातन धर्म में विशेष महत्व है। 4 मार्च को देशभर में रंग-गुलाल...
Breaking News  लाइफस्टाइल 
बेफिक्र होकर मनाए होली, जिद्दी रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

मुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध 'अलविना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 16 फरवरी को दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट की घटना कमिश्नरेट पुलिस के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व प्राप्तियों की विस्तृत समीक्षा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश