खतौली की त्रिवेणी शुगर मिल ने किसानों को दिया ₹32.46 करोड़ का भुगतान
चालू पेराई सत्र के दौरान अब तक 592 करोड़ से अधिक की राशि जारी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (शुगर यूनिट खतौली) ने चालू पेराई सत्र के दौरान गन्ना खरीद का 32.46 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है।
मिल प्रबंधन के अनुसार, समयबद्ध भुगतान की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि किसानों को आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। चीनी मिल के उपाध्यक्ष (शुगर) डॉ. अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मिल ने 14 फरवरी से 20 फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का 32.46 करोड़ रुपये का भुगतान संबंधित गन्ना समितियों के माध्यम से किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस सत्र में मिल अब तक कुल 592.05 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान सफलतापूर्वक कर चुकी है।
किसानों के लिए महत्वपूर्ण परामर्श
डॉ. अशोक कुमार ने किसानों से अपील की है कि वे मिल को केवल साफ और ताजा गन्ने की ही आपूर्ति करें। उन्होंने किसानों को निम्नलिखित सुझाव भी दिए। जिनमें आपूर्ति नियम का हवाला देते हुए कहा गया है कि मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त होने के बाद ही गन्ने की कटाई करें और समस्त गन्ना चीनी मिल को ही भेजें ताकि बेसिक कोटा बढ़ सके और जल्द भुगतान मिल सके। वहीं बसंतकालीन बुवाई में को. 15023, को. 16202 और को. 0118 जैसी नई और उन्नत प्रजातियों का ही चयन करें। उन्होंने आगाह किया कि को. 0238 प्रजाति अब संक्रमित हो चुकी है, इसलिए इससे बचें।
पेड़ी प्रबंधन पर जोर
बेहतर पैदावार के लिए मिल प्रबंधन ने वैज्ञानिकों की सलाह का पालन करने को कहा है। पेड़ी गन्ने की अधिक उपज लेने हेतु गन्ने के ठूंठ पर एमिडाक्लोप्रिड, ईथरल और हैक्सासटॉप फंजीसाइड का स्प्रे करने का आह्वान किया गया है ताकि फसल रोगों से मुक्त रहे और किसानों का लाभ बढ़े।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां