सहारनपुर: बड़गांव में अवैध शराब की भट्टी पकड़ी गई, 150 लीटर कच्ची शराब बरामद
सहारनपुर। थाना बडगाँव पुलिस ने अवैध शराब की भट्टी चलाते एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 150 लीटर अवैध कच्ची शराब व 300 लीटर लहन तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है।
थाना बडगांव प्रभारी रमेश चन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक हितेश कुमार, सोनू कुमार तथा आबकारी निरीक्षक अक्षय कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अभियुक्त राहुल पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम बढेडी मजबता थाना बडगांव को ग्राम बढेडी मजबता से शराब की भट्टी, 150 लीटर कच्ची शराब खाम, 300 लीटर लहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बडगांव पर धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां