सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना कोतवाली नगर साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर फ्रॉड में ठगी गयी 18000/-रुपये की धनराशि पीडिता के खाते में वापस कराने का काम किया गया है। बता दे कि
दिनांक 11.02.2026 को पीडिता कु0 पारूल पुत्री विरेन्द्र सिंघल निवासी मौहल्ला मिश्राण खालापार थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर द्वारा आनलाइन साइबर पोर्टल 1930 पर अपने साथ 44400/-रूपये की आनलाईन कस्टम विभाग से बताकर पैसे ट्रांसफर कराने के सम्बन्ध में साइबर पोर्टल पर शिकायत सं० 33102260032802 दर्ज करायी गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर फ्राड में ठगी गयी धनराशि पीडितों के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर/ नोडल अधिकारी (साइबर अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक नेमचन्द सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा आज साइबर शिकायत संख्या 33102260032802 में कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड में गयी राशि में कुल 18000/- रुपये की धनराशि पीडिता के खाते में वापस करायी गई। पीडित द्वारा धनराशि खाते में वापस पाकर कोतवाली नगर पुलिस का आभार प्रकट किया गया। धनराशि वापस कराने वाली साइबर टीम में निरीक्षक मुमताज खान थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर, व0उ0 नि0 मान सिंह थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपु, कम्प्यूटर आपरेटर सन्नी सोम थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर, म0का0 1951 मोना थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर शामिल रहे।
टिप्पणियां