सहारनपुर में थाना परिसर स्थित आवास में सिपाही का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर
सहारनपुर। जनपद के थाना बिहारीगढ़ में तैनात वर्ष 2020 बैच के आरक्षी काशी राम यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उनका शव थाना परिसर स्थित सरकारी आवास के भीतर फंदे से लटका मिला। मूल रूप से कासगंज के रहने वाले काशी राम यादव की मृत्यु की खबर मिलते ही पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों और साथी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी सहारनपुर और सीओ बेहट भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी साक्ष्यों को नियमानुसार कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक तनाव की बात सामने आ रही है, जिसके चलते आरक्षी ने यह दुखद कदम उठाया। पुलिस विभाग पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है ताकि मृत्यु के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सके। इस आकस्मिक घटना से बिहारीगढ़ थाने में शोक का माहौल बना हुआ है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां